फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: हैदराबाद ने दर्ज की दिल्ली पर 88 रन की सबसे बड़ी जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Tue, 27 Oct 2020 11:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 27 Oct 2020 11:13 PM IST
खास बातें

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live IPL Score: ऋधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन और कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार रात दो विकेट पर 219 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 131 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए, जो उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दिल्ली पर 88 रन की जीत आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इन दो अंकों के साथ SRH पांचवीं जीत के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लगातार तीन हार के साथ दिल्ली की भी परेशानी बढ़ गई, अगर आज वह जीत जाती तो टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाती। मगर अब उसे अपने अगले दो मैच में से एक में जीत दर्ज करनी ही होगी।

विज्ञापन
Sunrisers hyderabad vs delhi capitals ipl 2020 live cricket score match today news updates in hindi
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ट्विटर @SunRisers

लाइव अपडेट

11:06 PM, 27-Oct-2020

प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली पर 88 रन की जीत आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इन दो अंकों के साथ SRH पांचवीं जीत के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लगातार तीन हार के साथ दिल्ली की भी परेशानी बढ़ गई, अगर आज वह जीत जाती तो टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाती। मगर अब उसे अपने अगले दो मैच में से एक में जीत दर्ज करनी ही होगी।
 
11:00 PM, 27-Oct-2020

साहा-वार्नर के बाद राशिद का जलवा

ऋधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन और कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार रात दो विकेट पर 219 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 131 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए, जो उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 
विज्ञापन
10:57 PM, 27-Oct-2020

88 रन से जीता SRH

220 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 131 रन सिमट गई
10:52 PM, 27-Oct-2020

अश्विन भी आउट

जीत से एक विकेट दूर दिल्ली कैपिटल्स। ओवर से 15 रन भी आए। तुषार देशपांडे ने होल्डर को एक चौका और एक छक्का मारा। बाद में सफलता। 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 125/9 तुषार देशपांडे (15)
10:48 PM, 27-Oct-2020
17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 110/8 रविचंद्रन अश्विन (5) और तुषार देशपांडे (2)
10:42 PM, 27-Oct-2020

दिल्ली का सबसे बड़ा विकेट गिरा

ऋषभ पंत 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। हार तो तय थी, लेकिन यह खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज हार का अंतर जरूर कम कर सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 PM, 27-Oct-2020

छठा विकेट गिरा

नटराजन ने तीन रन बनाकर खेल रहे रबाडा को कलीन बोल्ड किया। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 103/7 ऋषभ पंत (36)
10:35 PM, 27-Oct-2020

5 ओवर में 124 रन का असंभव लक्ष्य

15वें ओवर से नौ रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 97/6 ऋषभ पंत (29) और कागिसो रबाडा (3)
10:29 PM, 27-Oct-2020

नटराजन के ओवर से चार रन

14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 87/6 ऋषभ पंत (23) और कागिसो रबाडा (1)
10:26 PM, 27-Oct-2020

राशिद के करामाती स्पैल का अंत

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed