फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad head coach Daniel Vettori labelled his side's bowling display against RCB in IPL 2026

RCB vs SRH: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के लिए डेनियल विटोरी ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, बोले- कोहली ने छीना मैच

Sun, 29 Mar 2026 01:06 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 29 Mar 2026 01:06 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। विटोरी ने आरसीबी के खिलाफ हार के लिए गेंदबाजों को ही जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad head coach Daniel Vettori labelled his side's bowling display against RCB in IPL 2026
डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के लिए गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स को आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद विटोरी ने कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन

विटोरी बोले- गेंदबाजों ने सही लाइन-लेंथ पर नहीं की गेंदबाजी
विटोरी ने माना कि गेंदबाज उतने अनुशासित नहीं थे और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सके, जिससे आरसीबी के बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने के मौके मिले। उन्होंने कहा, टीम ने शुरुआत में फिल सॉल्ट का विकेट लेकर अच्छा मौका बनाया था, लेकिन टीम के गेंदबाज उस दबाव को कायम नहीं रख सके। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जीत को सनराइजर्स हैदराबाद से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटोरी ने कहा कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी अटैक का यह सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा। सनराइजर्स हैदराबाद को नियमित कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी में कमी साफतौर पर खली। डेविड पेन पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए और उन्होंने तीन ओवर के स्पेल में 35 रन दिए। हालांकि, वह बाद में दो विकेट निकालने में सफल रहे। विटोरी ने पेन का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यहां की परिस्थितियां उनके लिए मुश्किल थीं। 
विज्ञापन

हर्ष दुबे और अनिकेत को सराहा
विटोरी ने युवा स्पिनर हर्ष दुबे की तारीफ की, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और एक अहम विकेट लिया। उन्होंने कहा कि दुबे आगे टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। विटोरी ने कहा कि एम. चिन्नास्वामी की मुश्किल पिच पर भी हर्ष ने अच्छे कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की। हार के बावजूद विटोरी ने टीम के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच ने 18 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेलने वाले अनिकेत वर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनिकेत ने सातवें नंबर पर आकर जिस तरह की बल्लेबाजी की वह शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed