{"_id":"68023bf2403225067f0a5f4e","slug":"sunrisers-hyderabad-captain-pat-cummins-is-leaving-ipl-midway-through-the-season-fans-in-frenzy-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र के बीच स्वदेश लौट रहे हैं पैट कमिंस? एयरपोर्ट पर फोटो देख हैरत में पड़े प्रशंसक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र के बीच स्वदेश लौट रहे हैं पैट कमिंस? एयरपोर्ट पर फोटो देख हैरत में पड़े प्रशंसक
Fri, 18 Apr 2025 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Apr 2025 05:18 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसने सात मैचों में पांच मैच गंवाए हैं और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ANI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस क्या आईपीएल 2025 सत्र को बीच में छोड़कर जा रहे हैं? यह सवाल प्रशंसकों के मन में उस वक्त आया जब उनकी पत्नी रेबेका ने एयरपोर्ट पर तस्वीर पोस्ट की। कमिंस की पत्नी ने फोटो अपलोड की जिसमें दोनों सामान के साथ एयरपोर्ट पर खड़े हैं। रेबेका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, गुडबाय इंडिया। हमें इस खूबरसूरत देश में आकर अच्छा लगा।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ मैच के बाद की पोस्ट
रेबेका ने यह पोस्ट मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसने सात मैचों में पांच मैच गंवाए हैं और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है। कमिंस को लेकर अफवाह तेजी से फैली गई। हालांकि, वह टखने की चोट के बाद तुरंत ही टीम से जुड़े थे। कमिंस को आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हिस्सा लेना है और प्रशंसकों को लग रहा है कि वह इसी कारण आईपीएल सीजन को बीच में छोड़ सकते हैं।

सनराइजर्स ने कमिंस को किया था रिटेन
कमिंस आईपीएल 2025 के लिए सबसे महंगे रिटेंशन में से एक थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। कमिंस की टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। कमिंस ने सात मैचों में सात विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनोमी 10.22 की रही है। हालांकि, कमिंस को लेकर आईपीएल या उनकी फ्रेंचाइजी ने अब तक कोई एलान नहीं किया है।

मुंबई के खिलाफ हार के बाद सनराइजर्स को हैदराबाद जाना है। वहां वह एक सप्ताह का ब्रेक लेंगे और इसके बाद 23 अप्रैल को टूर्नामेंट के अगले चरण में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेंगे। यह संभव है कि कमिंस और उनका परिवार कुछ समय के लिए छुट्टियां मनाने गया हो।