फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad Captain Kane williamson praises Anrich Nortje and Kagiso rabada, term them as star international bowler

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के इन दो तेज गेंदबाजों के मुरीद हुए केन विलियमसन, बताया सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज

Thu, 23 Sep 2021 09:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Sep 2021 09:35 AM IST
सार

दिल्ली की टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सनराइजर्स को 13 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से मात दी। दिल्ली की जीत में उसके तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ही अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से हैदराबाद के बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad Captain Kane williamson praises Anrich Nortje and Kagiso rabada, term them as star international bowler
एनरिच नोर्तजे और कगिसो रबाडा - फोटो : twitter@DelhiCapitals

विस्तार

आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हराकर दूसरे चरण का शानदार आगाज किया। बुधवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारने के बावजूद अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सनराइजर्स को 13 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से मात दी। दिल्ली की जीत में उसके तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ही अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से हैदराबाद के बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


मैच के बाद सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और उन्हें मौजूदा समय में बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बताया। 

केन ने कहा कि रबाडा और नोर्त्जे की जोड़ी ने हमें दबाव में डाल दिया। उन्होंने हमें मुश्किल परिस्थिति में डाल दिया और अगर हमनें शुरू में विकेट नहीं गंवाए होते तो हमने कुछ अलग किया होता। लेकिन दिल्ली ने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें सुधार के साथ इसी तरह से खेलते रहना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की तरफ से नोर्त्जे ने नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में सनराइजर्स के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शून्य पर आउट किया। इसके बाद रबाडा मे रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे को पवेलियन भेजकर एसआरएच के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। इससे पहले की सनराइजर्स शुरुआती झटकों से उबर पाती, नोर्त्जे ने जाधव और रबाडा ने होल्डर को पवेलियन भेजकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोर्त्जे ने मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। जबकि कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 37 रन देकर तीन खिलाड़ियों का शिकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed