अपने दौर के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और मौजूदा पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी रिश्तेदार बनने वाले हैं। अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की सगाई शाहीन शाह से होगी। दो परिवार के होने वाले गठबंधन के बीच इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी-20 लीग PSL का है, जिसमें होने वाले दामाद-ससुर की अलग ही जुगलबंदी देखी जा सकती है।
दूल्हे राजा का VIDEO वायरल: होने वाले ससुर अफरीदी को बोल्ड कर जश्न नहीं मना रहे शाहीन
दरअसल, शाहिद अफरीदी और शाहीन शाह अफरीदी दोनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे थे, जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया। मगर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 2018 के सीजन का है। लाहौर की ओर से खेलते हुए शाहीन 20वां ओवर फेंक रहे हैँ। दूसरी गेंद पर कराची के शाहिद अफरीदी छक्का मारते हैं तो अगली ही बॉल पर शाहीन अफरीदी उन्हें बोल्ड कर देते हैं। इस वाकये पर सुनो ससुर जी गाना एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
sound on🔊#ShaheenAfridi #ShahidAfridi pic.twitter.com/ExRtP43UEx
— Zakria (@Zakr1a) March 6, 2021
Hahahahhahahaha hilarious https://t.co/MiM64hXbUb
— Aqsa Masood (@AqsaMasood01) March 7, 2021
susraal walon ke izzat nahi rahi https://t.co/gH8mNQe1yr
— zaini (@zeezeezay) March 7, 2021
Tum log bohat begairat ho 😭 https://t.co/wxKKrllybW
— monjolika (@monjouu_) March 7, 2021
2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहीन अफरीदी ने थोड़े से समय में ही टीम में स्थायी जगह बना ली है। वह तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम के लिए तेज गेंदबाजी करते हैं। 2019 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। दूसरी ओर अक्सा पांच बहनों में सबसे बड़ी हैं। फरवरी 2020 में शाहिद अफरीदी पांचवीं दफा पिता बने थे।