फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil narine give match winning performance says mahela jayawardene

सुनील की फिरकी देख विपक्षी कप्तान ने कहा, वाह

Thu, 04 Apr 2013 04:28 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
sunil narine give match winning performance says mahela jayawardene

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन की गेंदबाजी देखकर विपक्षी कप्तान माहेला जयवर्घने भी उनकी तारिफ करने से नहीं रह सके।

विज्ञापन


केकेआर के हाथों मिली छह विकेट की हार के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जयवर्धने ने बल्लेबाजों को दोषी माना है। जयवर्धने ने कहा कि केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन के समाने दिल्ली के बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
विज्ञापन


दिल्ली के कप्तान ने मैच के बाद कहा, 'हमारी टीम ने लगातार विकेट गंवाए। हमारे लिए यह ठीक नहीं था। दूसरी ओर विपक्षी टीम के गेंदबाज सुनील की गेंदबाजी शानदार थी जो हमारे लिए घातक साबित हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


माहेला ने साथ ही माना कि गत विजेता केकेआर के सामने उनकी टीम का स्कोर भी काफी कम था। उन्होंने कहा, 'जब हमने बल्लेबाजी शुरू की तब विकेट काफी धीमी थी। हमें लगा था कि इस विकेट पर करीब 145 तक का स्कोर अच्छा साबित होगा। लेकिन लगातार विकेट गंवाने से हमें बड़े स्कोर नहीं बना सके।'

मालूम हो कि माहेला 66 रनों की पारी खेलकर दिल्ली के स्कोर को लड़ने लायक 128 तक पहुंचाया। माहेला ने 52 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 66 रन जोड़े जबकि दहाई के आंकड़े तक पहुंचने वाले अन्य दूसरे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर थे जिन्होंने 21 रन बनाए।


इसके अलावा डेयरडेविल्स की ओर से उसके अन्य नौ खिलाड़ी दस रन भी नहीं जोड़ सके। कोलकाता की ओर से सुनील ने मात्र 13 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। माहेला ने हालांकि कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टूर्नामेंट में आगे उनकी टीम के प्रदर्शन में सुधार आएगा।

उन्होंने कहा, 'मैं अपने टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रयास किया। इस सत्र में हमारी टीम में काफी बदलाव आए हैं। उम्मीद है कि समय के साथ हम खुद को परिस्थितियों के अनुकू ल ढाल लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed