{"_id":"5b6c46fc4f1c1b254a8b4c29","slug":"sunil-joshi-ramesh-powar-among-top-applicants-for-indian-women-s-coach-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम को कोच की तलाश, यह दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर रेस में सबसे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट टीम को कोच की तलाश, यह दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर रेस में सबसे आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला क्रिेकेट कोच की भूमिका के लिए शुक्रवार को मुंबई में 20 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी और रमेश पोवार के अलावा न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और विजय यादव, पूर्व महिला कप्तान ममता माबेन और सुमन शर्मा का भी साक्षात्कार लिया जाएगा। सुमन सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं जब पूर्णिमा राव टीम की कोच थीं।
विज्ञापन
मारिया फाहे न्यूजीलैंड के लिए दो टेस्ट और 51 वनडे खेल चुकी हैं, उन्होंने भी इस पद के लिये आवेदन भरा है। यह 34 साल की खिलाड़ी इस समय गुंटुर में एसीए अकादमी में कोचिंग दे रही हैं।
विज्ञापन
जोशी ओर पोवार को प्रबल दावेदार माना जा सकता है। पोवार ने दो टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं और वह तुषार अरोठे के विवादास्पद तरीके से बाहर किए जाने के बाद अंतरिम कोच के तौर पर काम रहे थे।
जोशी के खिलाड़ी और कोच के तौर पर अनुभव की अनदेखी करना भी मुश्किल होगा। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 15 टेस्ट और 69 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जो ओमान और हाल में बांग्लादेश को कोचिंग दे चुके हैं। 160 प्रथम श्रेणी मैचों का यह अनुभवी खिलाड़ी जम्मू कश्मीर, असम और हैदराबाद का भी कोच रह चुका है।
सीओए सदस्य डायना इडुल्जी, बीसीसीआई के क्रिकेट परिचालन महाप्रबंधक सबा करीम और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी इंटरव्यू लेंगे। बीसीसीआई ने अरोठे के बाहर किए जाने के बाद कोच की भूमिका के लिये आवेदन मंगाए थे। अरोठे और टीम की सीनियर खिलाड़ियों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे और ऐसा उनके टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाने के 12 महीने बाद हुआ।