फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अगले साल से महिलाएं भी खेलेंगी IPL, गावस्कर ने गांगुली को दी सलाह

Mon, 09 Mar 2020 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar urges BCCI president Sourav Ganguly to start full-fledged women IPL from next year
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं की तलाश के लिए महिलाओं का आईपीएल शुरू किया जाना चाहिए।


 

Sunil Gavaskar urges BCCI president Sourav Ganguly to start full-fledged women IPL from next year
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को 85 रन से हार का सामना करना पड़ा। गावस्कर ने हालांकि कहा कि अपराजेय रहकर भारत का फाइनल में पहुंचना दिखाता है कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं।

Sunil Gavaskar urges BCCI president Sourav Ganguly to start full-fledged women IPL from next year
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने 'इंडिया टुडे' से कहा, 'मैं सौरव गांगुली और बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगले साल से महिलाओं का आईपीएल भी शुरू किया जाए ताकि और प्रतिभाएं सामने आ सकें। भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के बाद और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar urges BCCI president Sourav Ganguly to start full-fledged women IPL from next year
सुनील गावस्कर

उन्होंने कहा, 'यदि आठ टीमें नहीं भी हैं तो भी महिलाओं का आईपीएल हो सकता है। इससे प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।' गावसकर ने कहा, 'बीसीसीआई महिला क्रिकेट का बखूबी ख्याल रख रहा है और यही वजह है कि महिला क्रिकेट ने इतनी तरक्की की है। टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीना पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची और मेजबान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी खेली।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar urges BCCI president Sourav Ganguly to start full-fledged women IPL from next year
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

उन्होंने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का उदाहरण दिया, जिन्हें बिग बैश लीग खेलने का काफी फायदा मिला। उन्होंने कहा, 'स्मृति और मंधाना ने महिला बिग बैश लीग खेला, जिसका उन्हें काफी फायदा मिला। ठीक उसी तरह जैसे आईपीएल से भारतीय पुरुष क्रिकेटरों को फायदा मिला है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed