फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj लाएगा सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, होगा ज्यादा मॉडर्न, कीमत होगी सिर्फ इतनी

Mon, 09 Mar 2020 06:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
electric scooter yulu bajaj auto yulu electric scooter price bajaj chetak electric scooter
Yulu Bike - फोटो : Yulu
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) भारतीय बाजार के लिए एक सिंगल-सीटर, लो-पावर और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रहा है। कंपनी इसे स्कूटर को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सर्विस स्टार्टअप Yulu (युलु) के लिए तैयार कर रही है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम होगी।  पिछले साल नवंबर 2019 में, Bajaj Auto ने बाइक-शेयरिंग स्टार्टअप में 8 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर खरीदे थे। बजाज ने किसी भी स्टार्टअप में पहली बार निवेश किया है। 
electric scooter yulu bajaj auto yulu electric scooter price bajaj chetak electric scooter
yulu bike - फोटो : Social Media
अब, बजाज अगले साल तक 30,000-35,000 रुपये कीमत की रेंज में Yulu के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करना चाहती है। युलु के सह-संस्थापक और सीईओ अमित गुप्ता ने कहा, "हम लगभग 600 डॉलर प्रति बाइक खर्च कर रहे हैं। हम उन्हें चीन में बनवा रहे हैं और उन्हें भारत में एसेंबल कर रहे हैं। बजाज ऑटो के साथ आ जाने से हम मध्यम से दीर्घावधि में कीमत 500 डॉलर तक ला सकते हैं। इसलिए 40,000 रुपये से अधिक स्कूटर की कीमत को हम 30,000-35,000 रुपये तक ला सकते हैं।" 
electric scooter yulu bajaj auto yulu electric scooter price bajaj chetak electric scooter
Yulu Bike - फोटो : Yulu
Yulu के स्कूटर में 48V का मोटर दिया जा रहा है और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। युलु बाइक को चलाने के लिए राइडर को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है, और कंपनी बाइक चलाने के लिए प्रति घंटे के आधार पर 10 रुपये की फीस लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric scooter yulu bajaj auto yulu electric scooter price bajaj chetak electric scooter
Yulu Bike - फोटो : Yulu
हालांकि, गुप्ता ने कहा कि वह चाहते हैं कि बजाज द्वारा विकसित ई-स्कूटर मौजूदा युलु बाइक की तुलना में ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न दिखें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्कूटर चलाने में आसान और रखरखाव खर्चीला नहीं होगा। युलु को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक उसकी इन्वेंट्री में लगभग 1 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स होंगे, जिनकी कीमत लगभग 60 मिलियन डॉलर (400 करोड़ रुपये) होगी। फिलहाल इस स्टार्टअप के पास सिर्फ 4,000 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। कंपनी शुरुआत में कम से कम एक साल तक सिर्फ चार से पांच शहरों में बेचने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
electric scooter yulu bajaj auto yulu electric scooter price bajaj chetak electric scooter
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media
दूसरी ओर, बजाज ऑटो ने अपना पहला फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Electric (चेतक इलेक्ट्रिक) लॉन्च किया, जिसका नाम कंपनी के प्रतिष्ठित आईसीई स्कूटर के नाम पर रखा गया है, जिसे मूल रूप से 1970 के दशक में लॉन्च किया गया था। बजाज ऑटो ने अर्बन ट्रिम के लिए चेतक इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये रखी है, और प्रीमियम वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है, (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed