{"_id":"67950f956122dfca6901925f","slug":"sunil-gavaskar-took-a-dig-at-harry-brook-after-the-england-batter-fell-to-indian-spinner-varun-chakravarthy-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'क्या चेन्नई में भी धुंध है?', दूसरे मैच में विफल रहने पर सुनील गावस्कर ने लिए हैरी ब्रूक के मजे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'क्या चेन्नई में भी धुंध है?', दूसरे मैच में विफल रहने पर सुनील गावस्कर ने लिए हैरी ब्रूक के मजे
Sat, 25 Jan 2025 09:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:52 PM IST
सार
वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। बटलर ने दो विकेट गिरने के बाद पावरप्ले तक टीम को संभाले रखा था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक के मजे लिए। मालूम हो कि दूसरे टी20 मैच से पूर्व ब्रूक ने कहा था कि कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेले गए पहले मैच के दौरान धुंध के कारण उन्हें वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर संघर्ष करना पड़ा था। ब्रूक हालांकि, चेन्नई में भी वरुण का शिकार बने और बड़ी पारी नहीं खेल सके जिसके बाद गावस्कर ने इंग्लैंड के उपकप्तान के मजे लिए।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। बटलर ने दो विकेट गिरने के बाद पावरप्ले तक टीम को संभाले रखा था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। ब्रूक इस तरह आठ गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रूक के आउट होने के बाद गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'एक बार फिर वरुण ने ही विकेट लिया। आपको धुंध की जरूरत नहीं है। वरुण की गेंद सीधे स्टंप पर गई।' इस पर शास्त्री ने कहा, आपने सही कहा। चेन्नई में मौसम पूरी तरह साफ है। ईडेन गार्डेंस पर थोड़ी धुंध थी, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। उसे कोई आइडिया नहीं था कि गेंद कहां गई। मुझे लगता है कि वरुण चक्रवर्ती उन्हें देख रहे थे। शायद पूछ रहे हों कि क्या यहां कोई धुंध है।
वरुण ने झटके दो विकेट
वरुण ने पहले मैच के बाद दूसरे टी20 में भी प्रभावित किया और दो विकेट झटकने में सफल रहे। उन्होंने ब्रूक के अलावा जैमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। इससे पहले, वरुण ने कोलकाता में तीन विकेट लिए थे और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ब्रूक ने क्या कहा था?
ब्रूक ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, वरुण काफी अच्छा गेंदबाज है, लेकिन उस रात धुंध के कारण उसे खेलना काफी मुश्किल था। उम्मीद है कि चेन्नई में हवा थोड़ी साफ होगी और हम गेंद को थोड़ा आसानी से देख पाएंगे। टी20 क्रिकेट में स्पिन का सामना करना शायद खेल में सबसे मुश्किल काम है, विशेषकर इसलिए क्योंकि मैं हमेशा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो जाता हूं।