{"_id":"20abee6e-7069-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"sunil-gavaskar-to-deliver-inaugural-mansoor-ali-khan-pataudi-memorial-lecture","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के 'टाइगर' की याद में व्याख्यान देंगे गावस्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के 'टाइगर' की याद में व्याख्यान देंगे गावस्कर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की याद में एक वार्षिक व्याख्यान आयोजित करने की योजना बनाई है जिसका पहला व्याख्यान 20 फरवरी को चेन्नई में पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर देंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘मंसूर अली खान पटौदी मेमोरियल का पहला व्याख्यान महान क्रिकेटर गावस्कर ताज कोरोमंडल में देंगे। वार्षिक व्याख्यान भारतीय क्रिकेट सत्र का हिस्सा होगा। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के जाने-मान वक्ताओं को क्रिकेट पर अपने विचार रखने को कहा जाएगा।’
विज्ञापन
उल्ेखनीय है कि सितंबर 2011 में मंसूल अली खान पटौदी का निधन हो गया था। भारत के लिए 46 टेस्ट खेल चुके पटौदी सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे। पटौदी ने 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए। उन्हें 'टाइगर पटौदी' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन