फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar think rahul dravid is best for indian coach

गावस्कर बोले, भारतीय कोच के लिए द्रविड़ से बेहतर कोई नहीं

Wed, 18 May 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar think rahul dravid is best for indian coach

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान के लिए राहुल द्रविड़ की पैरवी की है। उनका मानना है कि

विज्ञापन

इस पद के लिए राहुल द्रविड़ सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

एक चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि हर खिलाड़ी को खेल से संन्यास के बाद एक कूलिंग
पीरियड चाहिए होता है और ऐसा लगता है कि द्रविड़ अपना कूलिंग पीरियड पूरा कर चुके हैं। मेरी बीसीसीआई को नेक सलाह यह है कि
यदि वह बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई हो नहीं सकता।

इससे पहले भी सुनील गावस्कर ने डंकन फ्लेचर के जाने के बाद द्रविड़ का नाम सुझाया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने
भारत की अंडर-19 टीम के कोच और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मेंटर राहुल द्रविड़ का इस पद के लिए समर्थन किया है।

पोंटिंग कह चुके हैं कि यदि द्रविड़ इस पद के लिए इच्छुक हैं तो बीसीसीआई को उनसे बेहतर उम्मीदवार नहीं मिल सकता। उनके पास
अनुभव है, ज्ञान है और तीनों फारमेट की अच्छी समझ है।

इरफान पठान को लेकर धोनी को लिया था आड़े हाथों

sunil gavaskar think rahul dravid is best for indian coach

सुनील गावस्कर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के क्रिकेटर इरफान पठान को लेकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों भी ले चुके हैं।
उन्होंने आईपीएल में आधे से ज्यादा मैचों में इरफान को बेंच पर बैठाए रखने को लेकर कहा था कि इरफान को खिलाना तो बनता हैं।

हालांकि इसके बाद इरफान पुणे की ओर से तीन मैच भी खेले। तीनों मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह एक विकेट भी नहीं ले
सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed