{"_id":"648856941128d6bfa10821f2","slug":"sunil-gavaskar-says-no-use-of-winning-against-west-indies-if-you-repeat-mistakes-against-big-teams-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: सुनील गावस्कर ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, बोले- वेस्टइंडीज से जीतने का फायदा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: सुनील गावस्कर ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, बोले- वेस्टइंडीज से जीतने का फायदा नहीं
Tue, 13 Jun 2023 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:14 PM IST
सार
गावस्कर का मानना है की अगर हमने अपनी खामियों पर काम नहीं किया और फिर से ऐसी ही गलतियां की तो हम कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकेंगे।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खराब प्रदर्शन से खासा निराश हैं। गावस्कर का मानना है की अगर हमने अपनी खामियों पर काम नहीं किया और फिर से ऐसी ही गलतियां की तो हम कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकेंगे। उन्होंने भारतीय टीम के नजरिए को लेकर सवाल उठाया है और कहा है अगर फिर से ऑस्ट्रेलिया से हारना है तो वेस्टइंडीज को हराकर क्या फायदा।
गावस्कर ने कहा "मैं ऐसी टीम में भी खेल चुका हूं, जहां हम 42 रन पर आउट हुए हैं और ड्रेसिंग रुम में हमारी हालत खराब हो जाती थी। हमारी जमकर आलोचना की जाती थी, और मुझे नहीं लगता अभी की स्थिति उससे अलग है। उन्हें यह सोचना होगा की कहां क्या गलत हुआ, कैसे वह सब आउट हुए, क्यों वह कैच नहीं पकड़ सके, गेंदबाजी में क्या कमी रही और क्या इस प्लेइंग 11 के साथ मुकाबले में उतरना सही निर्णय था। इस सभी चीजों के बारे में उनको सोचना होगा।"
अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज होने वाली है। वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ जीतने का कोई फायदा नहीं है अगर, आपको ऐसे ही बड़े मैच में अच्छी टीम के सामने वही गलतियां दोहरानी हैं।
विज्ञापन
गावस्कर ने कहा "आप ऐसे ही इस हार को नहीं भूल सकते, कि हां चलो वेस्टइंडीज के खिलाफ दो- तीन मैच जीत लेंगे। वेस्टइंडीज विश्व की बेस्ट टीम नहीं हैं। आप चाहे उन्हें 2-0 या 3-0 जितने से भी हराएं, उसका कोई फायदा नहीं हैं, क्योंकि फिर से जब आप अच्छी टीम के सामने आएंगे और फाइनल खेलेंगे या अगर ऑस्ट्रेलिया से ही खेलेंगे तो आप वही गलतियां फिर से दोहराएंगे। इस तरह आप ट्रॉफी कैसे जीतेंगे।"
विराट कोहली के खराब शॉट सिलेक्शन पर गावस्कर ने कहा "स्कॉट बोलैंड ने आसानी से विराट को अपने जाल में फंसाया। वह एक बेहद खराब और साधारण शॉट का चयन था। वह उस समय तक ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ रहे थे लेकिन, उन्होंने मौका दिखते ही अपना पसंदीदा शॉट खेल दिया। यह हो सकता है की शायद विराट अपने अर्धशतक को लेकर घबरा गए, उन्हें केवल एक रन ही चाहिए था। कई बार ऐसा होता है अगर आप एक नए कीर्तिमान के करीब हैं तो।"