IND Inning
176/4 (15.4 ov)
Shreyas Iyer 8(5)*
N. Tilak Varma 9 (5)
WI elected to bowl
{"_id":"5d2919288ebc3e6d10747cb5","slug":"sunil-gavaskar-says-ms-dhoni-should-have-come-in-to-bat-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी को ऊपरी क्रम में भेजना चाहिए था : गावस्कर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी को ऊपरी क्रम में भेजना चाहिए था : गावस्कर
Sat, 13 Jul 2019 05:05 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में टीम प्रबंधन को अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को ऊपरी क्रम में भेजना चाहिए था। भारतीय टीम ने विश्व कप में नॉकआउट दौर के मुकाबले में पांच रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
गावस्कर से पहले अन्य पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। गावसकर ने कहा कि जब भारत ने अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे, तब हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांड्या और पंत दोनों का स्वाभाविक आक्रामक अंदाज है। उनके साथ अगर एक छोर पर धोनी जैसा परिपक्व बल्लेबाज होता तो वह पंत को सयंमित रहने की सलाह दे सकता था। पंत क्रीज पर जमने के बाद आतिशी शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए जो भारतीय टीम के लिए महंगा साबित हुआ।
विज्ञापन