फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar said it was disappointing to see Gautam Gambhir getting credit for India's Kanpur Test victory

Team India: कोच गंभीर को कानपुर टेस्ट का श्रेय देने पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- यह चाटुकारिता की पराकाष्ठा

Mon, 07 Oct 2024 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Oct 2024 08:25 PM IST
सार

गावस्कर ने कानपुर टेस्ट में भारत की रणनीति को लेकर गंभीर को श्रेय दिए जाने का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने उच्चतम स्तर की चाटुकारिता से जोड़ा। उन्होंने तर्क दिया कि टीम की रणनीति के लिए गंभीर को श्रेय देना गलत है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar said it was disappointing to see Gautam Gambhir getting credit for India's Kanpur Test victory
गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में मिली जीत का श्रेय रोहित शर्मा का जाना चाहिए ना कि नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर को इसका क्रेडिट मिलना चाहिए। गावस्कर का मानना है कि रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में आक्रामक क्रिकेट खेला है। गावस्कर ने बोल्ड शैली के लिए रोहित को 'गोहित' नाम दिया। 
विज्ञापन

एक कॉलम में गावस्कर ने कानपुर टेस्ट में भारत की रणनीति को लेकर गंभीर को श्रेय दिए जाने का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने उच्चतम स्तर की चाटुकारिता से जोड़ा। उन्होंने तर्क दिया कि टीम की रणनीति के लिए गंभीर को श्रेय देना गलत है। गावस्कर ने इसकी तुलना इस बात से की कि कैसे इंग्लैंड ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने कॉलम में लिखा, जिस तरह बेन स्टोक्स और मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शैली पूरी तरह बदली, वैसा ही कुछ हमने पिछले कुछ वर्षों में रोहित की बल्लेबाजी में देखा और वह टीम को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गंभीर पिछले कुछ महीनों से ही कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इसलिए इस शैली के लिए उन्हें श्रेय देना चाटुकारिता का उच्चतम स्तर है। गंभीर ने खुद शायद ही कभी इस अंदाज में बल्लेबाजी की हो जैसी मैकुलम किया करते थे। अगर किसी को श्रेय दिया जाना चाहिए तो वो सिर्फ रोहित हैं, अन्य कोई नहीं। 
विज्ञापन

भारत ने बारिश से बाधित मैच को दो दिन में किया था समाप्त
भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले गए टेस्ट मैच को दो दिन में समाप्त कर दिया था। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में बारिश ने काफी बाधा डाली थी। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था, जबकि दूसरा और तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से पूरी तरह धुल गया था। भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर ढेर कर दी थी, जबकि भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत को तब 52 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 146 रन बनाए और भारत के सामने 95 रन का लक्ष्य दिया जिसे रोहित की सेना ने आसानी से हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed