फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar has advised team India to play a warm up fixture ahead of Test series against Australia

BGT: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम से की खास अपील, अभ्यास मैच खेलने का आग्रह किया

Mon, 04 Nov 2024 12:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

 भारत को इस दौरे से पहले इंडिया ए के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि, गावस्कर ने टीम को सलाह दी है कि मैच से पहले उसे अभ्यास मुकाबले खेलने चाहिए।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar has advised team India to play a warm up fixture ahead of Test series against Australia
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम से अपील की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेलने का आग्रह किया है। भारत को इस दौरे से पहले इंडिया ए के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि, गावस्कर ने टीम को सलाह दी है कि मैच से पहले उसे अभ्यास मुकाबले खेलने चाहिए। 
विज्ञापन

गावस्कर ने साथ ही कहा कि जिन युवाओं ने ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेला है, उन्हें खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढालना चाहिए। ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे, इसलिए इन्हें वहां की पेस और बाउंस पिच पर ढलने के समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा, मेरे मानना है कि भारत को अभ्यास मैच खेलना चाहिए। टेस्ट मैचों के बीच में उन्हें अभ्यास मुकाबले खेलने चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी नहीं है, लेकिन युवा खिलाड़ी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले कभी नहीं खेला है, उनके लिए जरूरी है। यशस्वी, सफराज और जुरेल के लिए अभ्यास मैच जरूरी हैं। युवा खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की बाउंस पिचों पर खेलने का अनुभव कराना जरूरी है। 
विज्ञापन

'अधिक अभ्यास करे भारत'
गावस्कर ने भारत को सलाह दी कि वह जितना हो सके अभ्यास करे और थ्रो डाउन के बजाय नियमित गेंदबाजी खेलने पर ध्यान केंद्रित करे। उन्होंने कहा, सिर्फ अपने आप पर भरोसा रखें। जितना हो सके, उतना अभ्यास करें। मुझे लगता है कि थ्रोडाउन का सामना करने में कुछ योग्यता है। लेकिन नियमित गेंदबाजी खेलना ज्यादा जरूरी है। जसप्रीत बुमराह की जगह अन्य तेज गेंदबाजों को खेलें। आप उन गेंदबाजों से कहें कि 22 यार्ड की जगह 20 यार्ड से गेंदबाजी करें जिससे गेंद बल्ले पर तेजी से आए। 

भारत को न्यूजीलैंड से मिली थी करारी हार
न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed