फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar expressed his displeasure after not being invited to present trophy named after him and Border

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी देने के लिए नहीं बुलाए जाने पर खफा हुए सुनील गावस्कर, बोले - मुझे अच्छा लगता

Sun, 05 Jan 2025 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बॉर्डर ने घरेलू टीम को ट्रॉफी सौंपी, लेकिन गावस्कर जो खुद मैदान पर मौजूद थे, उन्हें ट्रॉफी देने के लिए नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar expressed his displeasure after not being invited to present trophy named after him and Border
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनीर गावस्कर ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सौंपने के लिए नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। मालूम हो कि इस सीरीज का नाम गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एलन बॉर्डर के नाम पर ही है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में छह विकेट से हराकर भारत को छह विकेट से हराकर 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है।  
विज्ञापन

गावस्कर ने जताई निराशा 
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बॉर्डर ने घरेलू टीम को ट्रॉफी सौंपी, लेकिन गावस्कर जो खुद मैदान पर मौजूद थे, उन्हें ट्रॉफी देने के लिए नहीं बुलाया गया। गावस्कर ने कहा, मुझे ट्रॉफी देने बुलाते तो मैं ऐसा करना पसंद करता। यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और भारत और ऑस्ट्रेलिया की बात है। मेरा मतलब है कि मैं मैदान पर मौजूद था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऑस्ट्रेलिया जीता है। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला इसलिए जीते और यह सही है। यह सिर्फ इसलिए कि मैं एक भारतीय हूं। मुझे अपने अच्छे दोस्त एलन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी देते हुए खुशी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की दिखी भारी भीड़ 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1996-97 से टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से खेली जा रही है और दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता टेस्ट क्रिकेट की सर्वोच्च प्रतिद्वंद्विता में से एक है। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों के दौरान हर मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई थी। पिछले सप्ताह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों के आने का 87 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा था। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में जीत दर्ज की थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच ब्रिसबेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने फिर मेलबर्न और सिडनी में जीत हासिल कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed