WI Inning
129/3 (10.5 ov)
Target: 250
Shai Hope 54(26)*
Sherfane Rutherford 46 (23)
WI need 121 runs in 55 remaining balls
{"_id":"595b404e4f1c1b3d618b48af","slug":"sunil-gavaskar-backs-ravi-shastri-to-be-india-s-next-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के नए कोच के लिए गावस्कर ने बताई अपनी पसंद, कहा-शास्त्री सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के नए कोच के लिए गावस्कर ने बताई अपनी पसंद, कहा-शास्त्री सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : getty
महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी टीम इंडिया के नए कोच के लिए अपनी पसंद का इजहार कर दिया है। गावस्कर नए कोच के रूप में अपने टीममेट रहे रवि शास्त्री की दावेदारी की समर्थन किया है। हालांकि सोमवार को आधिकारिक रूप से कोच पद के लिए अपना आवेदन बीसीसीआई को भेजने वाले रवि शास्त्री इस रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। शास्त्री विराट कोहली की पसंद भी हैं।
ऐसे में शास्त्री का समर्थन करते हुए गावस्कर ने कहा, साल 2014 में टीम इंडिया में जब व्यापक बदलाव हुआ उस वक्त शास्त्री टीम के साथ थे। इंग्लैंड में हार के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम डायरेक्टर के रूप में टीम के साथ जुड़ने का आग्रह किया था। इसके बाद से टीम की फिजा पूरी तरह बदल गई। ऐसे में वह कोच पद के सबसे बड़ा दावेदार हैं और संभवतः उन्हें ही नया कोच चुना जाएगा।
शास्त्री का दावा इसलिए भी मजबूत है क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी चाहते हैं कि शास्त्री की टीम में वापसी हो। जब शास्त्री टीम के साथ बतौर डायरेक्टर काम कर रहे थे तब ड्रेसिंग रूम का माहौल भी बेहद अच्छा था। विराट और शास्त्री के बीच की ट्यूनिंग भी बहुत अच्छी थी।
विज्ञापन
कोच पद की रेस में शास्त्री के अलावा वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस, व्यंक्टेश प्रसाद, डोडा गणेश, लाल चंद राजपूत और फिल सिमंस हैं। 9 तारीख आवेदन की आखिरी तारीख है। क्रिकेट एडवाइडरी कमेटी 10 जुलाई से उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेने की शुरुआत करेगी।