फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sun tv network bought hyderabad ipl team

सन टीवी नेटवर्क की हुई हैदराबाद आईपीएल टीम

Thu, 25 Oct 2012 03:43 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 03:43 PM IST
विज्ञापन
sun tv network bought hyderabad ipl team

सन टीवी नेटवर्क ने 85.5 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के दाम पर हैदराबाद आईपीएल टीम को खरीद लिया है। इससे साथ ही हैदराबाद आईपीएल टीम का हैदराबाद में रहना तय हो गया है। नीलामी के दौरान सन टीवी नेटवर्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी रकम पीवीपी वेंचर्स ने 69.03 करोड़ रखी थी। हैदराबाद फ्रेंचाइज़ी को सबसे पहले 2008 में डेक्कन क्रोनिकल्स ने 562 करोड़ रुपए में खरीदा था।

विज्ञापन


नीलामी में जेपी ग्रुप ने भी हिस्सा लिया था। नीलामी के शुरु होने के समय जेपी ग्रुप और पीवीपी वेंचर्स को सन टीवी नेटवर्क से आगे माना जा रहा था, लेकिन अंत में बाजी सन टीवी नेटवर्क ने मार ली। बीसीसीआई ने नई फ्रेंचाइज़ी के लिए कुछ समय पहले ही टेंडर जारी किया था। आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने अपने बयान में कहा है कि सन टीवी नेटवर्क ने इस नई फ्रेंचाइजी टीम के मालिकाना हक को 85.05 करोड़ सालाना के दर पर हासिल किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने कहा कि सन टीवी नेटवर्क की बोली पीवीपी वेन्चर्स की बोली 69.03 करोड़ रुपए से ज्यादा पाई गई, लिहाजा उसे ही इस टीम का मालिकाना हक सौंपने का फैसला किया गया। पंद्रह सितंबर को डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध रदद होने के बाद बीसीसीआई ने नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए निविदा जारी की थी, लेकिन टीम की मालिकाना कंपनी डीसीएचएल ने इस फैसले को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed