फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: खदान में मजदूरी करते थे पिता, परिवार के लिए पुलिसवाला बनना चाहते थे उमेश यादव

Fri, 25 Oct 2019 09:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 25 Oct 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Success story of Umesh Yadav and his journey from coal mines colony to Indian cricket team
उमेश यादव जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव का शुक्रवार को जन्मदिन है। नागपुर का यह गेंदबाज परसो 32 साल का हो जाएगा। उमेश यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 25 अक्टूबर 1987 को उनका जन्म देवरिया में हुआ था।

Success story of Umesh Yadav and his journey from coal mines colony to Indian cricket team
उमेश यादव

क्रिकेटर बनने से पहले उमेश यादव सेना और पुलिस में भर्ती होने की कोशिश में जुटे थे। क्रिकेट करियर की शुरुआत से पहले उमेश यादव सेना और पुलिस में सिपाही बनना चाहते थे। पिता नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटेड के कोयला खदान में काम करते थे और कोल लिमिटेड की ही कॉलोनी में रहते थे।

Success story of Umesh Yadav and his journey from coal mines colony to Indian cricket team
उमेश यादव

उमेश की परवरिश भी यहीं हुई। ऐसे परिवेश से टीम इंडिया के अहम सदस्य तक बनने का सफर उमेश ने बड़ी मुश्किलों से पार किया। पिता की इच्छा थी कि 2 बेटी और 2 बेटों में से कोई एक संतान कॉलेज में पढ़े लेकिन माली हालात ऐसे थे कि चाहने के बावजूद ये ना हो सका। घर का खर्च ही बेहद मुश्किल से निकल पा रहा था, ऐसे में उमेश का कॉलेज में पढ़ने का सपना महज ख्वाब ही बनकर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of Umesh Yadav and his journey from coal mines colony to Indian cricket team
उमेश यादव

उमेश यादव ने जब 20 वर्ष की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने आगाज किया था तो उन्हें लाल रंग की एसजी टेस्ट गेंद से खेलने का अंदाजा नहीं था, लेकिन भारत के इस प्रमुख तेज गेंदबाज ने कहा कि वह शुरू से ही जानते थे कि अपनी रफ्तार हासिल करने की क्षमता से उच्च स्तर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Success story of Umesh Yadav and his journey from coal mines colony to Indian cricket team
उमेश यादव - फोटो : SOCIAL MEDIA

उमेश यादव घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलते हैं। वह विदर्भ के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला। विदर्भ की टीम में शामिल होने के बाद उमेश यादव ने पहली बार लेदर की गेंद से गेंदबाजी की। इसके पहले वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed