फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी की वापसी को लेकर एमएसके प्रसाद की दो टूक, बोले- हम उनसे आगे बढ़ चुके हैं

Fri, 25 Oct 2019 08:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh: MSK Prasad on ms dhoni, We are moving on, we are very clear
एमएसके प्रसाद और धोनी - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को साफ कर दिया किया कि वह धोनी से आगे सोचना शुरू कर चुके हैं। वह अब ऋषभ पंत को लंबे समय तक मौका देने की मंशा रखते हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भी युवाओं को अवसर प्रदान करने के चयनकर्ताओं के रवैये से सहमत हैं। धोनी ने 50 ओवरों के विश्व कप के बाद से खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध रखा है। बता दें कि चयनसमिति ने बांग्लादेश सीरीज के लिए पंत के साथ संजू सैमसन को कवर के तौर पर टी-20 टीम में शामिल किया है। 


 

india vs bangladesh: MSK Prasad on ms dhoni, We are moving on, we are very clear
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसाद ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि अब धोनी से आगे सोचने की जरूरत है और उनके टीम में चयन में यह दिखता है। उन्होंने कहा, 'विश्व कप के बाद मैंने साफ कर दिया था कि हम अब आगे बढ़ रहे हैं। हम युवाओं को मौका दे रहे हैं और देखिए वह टीम में खुद को स्थापित कर रहे हैं। ऋषभ पंत अच्छा कर रहा है और संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है, मुझे पूरा विश्वास है कि आप हमारी विचार प्रक्रिया को समझ रहे होंगे।'

india vs bangladesh: MSK Prasad on ms dhoni, We are moving on, we are very clear
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker

प्रसाद ने कहा, 'हमारी निश्चित तौर पर धोनी से बातचीत हुई और उन्होंने भी युवाओं को बढ़ावा देने के हमारे फैसले पर सहमति जताई।' पंत का पक्ष लेते हुए प्रसाद ने कहा, 'विश्व कप के बाद मेरी इस पर स्पष्ट राय थी कि अब हम ऋषभ पंत को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए हम अब भी उनका पक्ष लेंगे और देखिए कि वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs bangladesh: MSK Prasad on ms dhoni, We are moving on, we are very clear
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'यह सही है कि वह कुछ मैचों में हमारी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन आप किसी का पक्ष लेकर ही एक खिलाड़ी को तैयार कर सकते हैं। इसलिए हमें यकीन है कि वह सफल रहेगा।' धोनी के भविष्य के बारे में इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा। प्रसाद ने कहा, 'घरेलू क्रिकेट में खेलना और लय हासिल करना या संन्यास पर विचार करना सब कुछ पूरी तरह से उनका निजी फैसला होगा। हमने पहले ही भविष्य के लिए खाका खींच दिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed