फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Students protest against NRC and NPR during india VS australia LIVE MATCH at mumbai

सड़क से मैदान तक पहुंचा NRC,NPR का विरोध, मैच के दौरान जमकर नारेबाजी

Tue, 14 Jan 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Students protest against NRC and NPR during india VS australia LIVE MATCH at mumbai
मैच के दौरान NRC और NPR के खिलाफ विरोध - फोटो : सोशल मीडिया

देश में अभी भी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अब यह प्रदर्शन सड़कों से मैदान पर भी आ पहुंचा है। इसकी एक झलक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली। 

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दौरान कुछ युवाओं ने एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन किया है। मैदान में ये युवा स्डैंड्स में 'नो एनपीआर और नो एनआरसी' लिखी टीशर्ट पहने नजर आए।

विज्ञापन

इतना ही नहीं मैच के दौरान इन युवाओं ने इसके विरोध में नारेबाजी भी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास भी किया। ज्यादातर प्रदर्शनकारी आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। 

स्टेडियम में युवाओं की टीशर्ट पर एनआरसी और एनपीआर के एक-एक शब्द लिखे हुए थे। मैच शुरू होने के बाद छात्र एक क्रम में खड़े हो गए। सभी की टीशर्ट पर 'नो एनआरसी, नो एनपीआर' का स्लोगन नजर आया। हालांकि,नारेबाजी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन युवाओं से शांति बनाए रखने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed