फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stuart Broad breaks the record of bowling most expensive over in Test history see Robin Peterson reaction

Bumrah vs Broad: स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले इस गेंदबाज ने किया था सबसे महंगा टेस्ट ओवर, रिकॉर्ड टूटने पर कही यह बात

Sun, 03 Jul 2022 04:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 04:19 PM IST
सार

राबिन पीटरसन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें रिकॉर्ड टूटने पर बहुत दुख है। रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए ही बनते हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर रॉबिन पीटरसन ने किया था। 
 

विज्ञापन
Stuart Broad breaks the record of bowling most expensive over in Test history see Robin Peterson reaction
स्टुअर्ट ब्रॉड और रॉबिन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैड के बीच टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की बल्लेबाजी की। पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे बुमराह ने अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 29 रन बनाए। कुल मिलाकर इस ओवर में ब्रॉड ने 35 रन लुटा दिए और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर करने वाले गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन


स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज रॉबिन पीटरसन ने किया था। साल 2003 में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायल लारा ने उनके एक ओवर में 28 रन बनाए थे। अब बुमराह ने एक ओवर में 35 रन बटोर कर लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रॉबिन पीटरसन ने ली चुटकी
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर करने का शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने के बाद रॉबिन पीटरसन ने मजे लिए हैं। उन्होंने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें रिकॉर्ड टूटने पर बहुत दुख है। रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए ही बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार इमोजी भी शेयर किया है, जिससे साफ होता है कि वो मजाक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रायन लारा ने उनका रिकॉर्ड टूटने पर जसप्रीत बुमराह को बधाई दी। उन्होंने लिखा "टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने पर जसप्रीत बुमराह को बधाई। शानदार" इसके साथ ही लारा ने टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची साझा की। इस सूची में दिख रहा है कि बुमराह के 35 रन के अलावा ब्रायन लारा, जॉर्ज बेली और केशव महाराज एक ओवर में 28 रन बना चुके हैं। वहीं, शाहिद अफरीदी ने 27 रन बनाए थे। 

Image

बुमराह ने भारत को 400 के पार पहुंचाया
एजबेस्टन टेस्ट में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब थी। 98 रन के अंदर पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 222 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। पंत 146 और जडेजा 104 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत के लिए 400 रन बनाना मुश्किल लग रहा था। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 416 तक पहुंचाया। बड़ा स्कोर बनाने के बाद भारत के हारने की संभावना काफी कम है। यह मैच जीतने या ड्रॉ रहने पर भारत टेस्ट सीरीज भी जीत लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed