{"_id":"63280a9590368f1e424f0f0d","slug":"stuart-broad-becomes-great-bowler-after-conceding-six-sixes-in-an-over","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh Six Sixes: जिस गेंदबाज ने युवराज से छह छक्के खाए, अब बन गया महान, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj Singh Six Sixes: जिस गेंदबाज ने युवराज से छह छक्के खाए, अब बन गया महान, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान
Mon, 19 Sep 2022 11:52 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:52 AM IST
सार
युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के लगा दिए थे। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि, इसके बाद ब्रॉड ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और अब दुनिया के महान गेंदबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड और युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। इस मैच के बाद युवराज सिंह को जमकर ख्याति मिली, लेकिन ब्रॉड उतने ही ज्यादा बदनाम हुए। हालांकि, ब्रॉड ने इसके बाद जबरदस्त वापसी की और क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। अब ब्रॉड दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शुमार हैं और जेम्स एंडरसन के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
एक ओवर में छह छक्के लगाने के बाद युवराज सिंह ने आईपीएल के जरिए खूब पैसे कमाए और 2011 विश्व कप में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को चैंपियन भी बनाया, लेकिन इसके बाद उन्हें फेंफड़ों का कैंसर हुआ और इस बीमारी से उबरने के बाद युवराज कभी भी पुरानी लय में नहीं दिखे। अंत में उन्होंने साल 2019 में संन्यास ले लिया। वहीं, ब्रॉड अभी भी इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

ब्रॉड ने 56 टी20 में 65 विकेट लिए
युवराज के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के खाने के बाद भी ब्रॉड का टी20 करियर खत्म नहीं हुआ था। उन्होंने कुल 56 टी20 मैच खेले और 65 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.63 का रहा। वहीं, 121 वनडे मैचों में उन्होंने 178 विकेट अपने नाम किए और 5.27 के इकोनॉमी रेट से रन दिए। हालांकि, 2016 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ध्यान देने के लिए वनडे और टी20 से दूरी बना ली और अब इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही ब्रॉड का जलवा दिखता है।
टेस्ट में रचा इतिहास
स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक बनाई और जमकर विकेट चटकाए। पिछले एख दशक से ये दोनों टेस्ट क्रिकेट में राज कर रहे हैं। खासकर इंग्लैंड की जमीन पर इन दोनों को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल है। 159 टेस्ट में ब्रॉड ने 566 विकेट अपने नाम किए हैं और क्रिकेट सबसे फॉर्मेट में जेम्स एंडरसन के बाद इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

तीनों फॉर्मेट मिलाकर ब्रॉड इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 809 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन ने कुल 954 विकेट झटके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रॉड आठवें नंबर पर हैं। अब उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक को पीछे छोड़ना है, जिनके नाम 829 विकेट हैं। 36 साल के ब्रॉड अभी भी पूरी तरह फिट हैं और अगर अगले तीन साल तक क्रिकेट खेल पाते हैं तो 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट का जादुई आंकड़ा हासिल कर सकते हैं।
15 साल पहले क्या हुआ था?
2007 टी20 विश्व कप के एक मैच में युवराज और इंग्लैंड के खिलाड़ी के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद युवी उत्तेजित नजर आ रहे थे। युवी क्रीज पर थे और इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी के लिए आए। युवराज ने उनके ओवर की शुरुआती दो गेंदों में छक्के लगा दिए। युवराज से बहस करने वाला खिलाड़ी शांत हो गया था, लेकिन युवी ने तीसरी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम गेंदबाज के पास पहुंच गई। सभी ने कुछ समझाया, लेकिन युवी ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद सभी ने मान लिया कि आज एक ओवर में छह छक्के लगने वाले हैं और हुआ भी वैसा ही।
युवराज ने इस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की रिकॉर्ड युवी के नाम है।

It's been 15 years since Yuvraj Singh's carnage on Stuart Broad by smashing him for 6 sixes in an over. What an unforgettable event that was for India! pic.twitter.com/eZL7KSLAI0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 19, 2022