गाले टेस्ट में खूब चले स्पिनर पर हरभजन होंगे अगले टेस्ट से आउट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाले टेस्ट में टीम इंडिया की बेहद शर्मनाक हार हुई। श्रीलंकाई टीम पर बड़ी बढत बनाने के बाद भी टीम इंडिया को 63 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के पीछे टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भले ही खराब बल्लेबाजी को दोषी माना। लेकिन अगले टेस्ट में 'टर्मिनेटर' हरभजन सिंह की जगह खतरे में लग रही है।
गाले टेस्ट में दोनों टीमों के 40 विकेट गिरे। जिसमें फिरकी गेंदबाजों के खाते में 31 विकेट आए। वजह साफ है कि गाले टेस्ट में फिरकी जादूगरों का सिक्का चला। लेकिन हरभजन के खाते में सिर्फ एक विकेट आया।
जबकि अन्य भारतीय फिरकी गेंदबाजों की बात करें तो अश्विन ने कुल 10 विकेट लिए। जबकि अमित मिश्रा ने दोनों पारियों में 5 विकेट लिए। इतना ही नहीं श्रीलंका की ओर से 37 वर्षीय स्पिनर रंगना हेराथ ने 7 विकेट लिए। हालांकि हेराथ पहली पारी में एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। थारिंदु कौशल के खाते में कुल 8 विकेट आए।
टर्मिनेटर की जगह हो सकती है नई इंट्री
श्रीलंका में पहले टेस्ट में हार के बाद सही संतुलन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने कर्नाटक के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को बुलावा भेजा है। हालांकि अधिकृत तौर पर टीम प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि बिन्नी 16वें सदस्य के रूप में जुड़ेंगे।
उन्हें मौजूदा टीम में किसी के स्थानापन्न के तौर पर नहीं बुलाया जा रहा है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है कि ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
ऐसा लग रहा है कि 31 वर्षीय बिन्नी दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू होगा। विराट की पांच गेंदबाजों की थ्योरी में नंबर सात पर ऑलराउंडर की जरूरत है।
बिन्नी पांचवें गेंदबाज और नंबर सात के बल्लेबाज दोनों की कमी पूरी कर सकते हैं। बिन्नी ने इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें नाटिंघम में अपने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 78 रनों की पारी खेली थी। बिन्नी को भज्जी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।