फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Struggling virender sehwag

11 पारी, 127 रन; वीरू की कैसे होगी वापसी?

Sun, 08 Dec 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Dec 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
Struggling virender sehwag

10 महीने से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे इस दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला पूरी तरह से रूठा हुआ है। पिछली 10 पारियों में वह सात बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं।

विज्ञापन


कभी टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हैं,  लेकिन वह इस कदर आउट ऑफ फॉर्म हैं कि रणजी ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-क्यों नाराज हो गए 'कैप्टन कूल'
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पिछली 11 पारियां (8, 5, 7, 38, 1, 15, 9, 35, 3, 6 और 0) खराब फॉर्म को बयां करती हैं।

मार्च से ही है टीम से बाहर 
सहवाग को इस महीने दक्षिण अफ्रीका गई टीम इंडिया में भी नहीं रखा गया। भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इसी देश में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और पहले ही मैच में शतक ठोक दिया था।

देखें तस्वीरें- ब्राजील में वर्ल्ड कप से पहले चाइल्ड सेक्स का 'खेल'

वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के लिए अंतिम बार 2 से 5 मार्च 2013 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में टेस्ट मैच खेला था। उन्हें इस मैच में एक ही पारी में बल्लेबाजी का मौका मिला जिसमें वह महज छह रन ही बना पाए।

चयनकर्ताओं ने तब उनके लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए टीम से बाहर कर दिया लेकिन वह अपनी पुरानी लय में अब तक नहीं लौटे हैं।

13 पारियों में महज एक पचासा
पिछली खेली गई 13 पारियों में उनकी सबसे बड़ी पारी 59 रनों की थी। नवंबर से वह अब तक चार रणजी मैच खेल चुके हैं और सिर्फ दो बार ही दहाई का अंक छुआ है।

टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक लगाने वाले सहवाग ने नवंबर से रणजी क्रिकेट में 1 और 15 (गुजरात के खिलाफ), 9 और नाबाद 35 (मुंबई के खिलाफ), 3 और 6 (हरियाणा के खिलाफ) तथा 0 (ओडिशा के खिलाफ) रन बनाए हैं। हालांकि ओडिशा के खिलाफ मैच जारी है उन्हें अपनी दूसरी पारी खेलनी है।

पढ़ें-ताश के पत्तों की तरह क्यों ढही टीम इंडिया, 5 अहम कारण

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सहवाग ही अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बल्कि उनके साथ टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करने वाले गौतम गंभीर का भी खराब फॉर्म जारी है। उन्हें भी टीम इंडिया से बाहर हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed