बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दमदार टीम बनाती है, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठान उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा।
कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक की ठोस सलामी जोड़ी के लिए बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें। पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
ट बोल्ट।
3 of 8
पोलार्ड
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है। उनकी मुख्य समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में।
4 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Social media
तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा। पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे है। विदेशी तेज गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कुल्टर नील गेंदबाजी हरफनमौला होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है। टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा। खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है। उनके पास कुणाल हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह है। टीम को पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी।