फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Storm hit kolkata badly before GT vs RR Match in IPL 2022 Eden gardens press box glass broken

GT vs RR: मैच से पहले कोलकाता में तूफान का कहर, ईडन गार्डंस में प्रेस बॉक्स का कांच टूटा, गुजरात की फ्लाइट लेट

Tue, 24 May 2022 02:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 May 2022 02:57 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के शुरुआती दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जाने हैं। इससे पहले यहां तूफान ने तबाही मचाई है। स्टेडियम के प्रेस बॉक्स का शीशा भी टूट गया है। इसके बाद मैच स्थगित होने का खतरा बढ़ गया है। 
 

विज्ञापन
Storm hit kolkata badly before GT vs RR Match in IPL 2022 Eden gardens press box glass broken
तेज हवाओं के कारण ईडन गार्डंस के प्रेस बॉक्स का कांच टूट गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 24 मई से हो रही है। पहला क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कोलकाता में काल बैसाखी तूफान का कहर जारी है। तेज हवाओं के कारण स्टेडियम के प्रेस बॉक्स का कांच भी टूट गया है। इसके बाद मैच के स्थगित होने का खतरा बढ़ गया है। खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भी परेशानी आ रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी मैदान का दौरा किया और कहा कि मैच से पहले सभी चीजों को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस तूफान के कारण मैच के दौरान बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। मैच के दिन बारिश होने पर दर्शकों को निराश होना पड़ सकता है। 

Image
Trending Videos

कोलकाता में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश
काल बैसाखी के कारण कोलकाता में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। ईडन गार्डंस में प्रेस बॉक्स का कांच टूट गया है। पूरे मैदान में पानी भरा हुआ है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस बीच स्टेडियम का दौरा किया और आश्वासन दिया कि मैच शुरू होने से पहले सारी चीजें ठीक करा दी जाएंगी। विज्ञापन के होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राउंड कवर का एक हिस्सा भी टूट गया है।

गुजरात की फ्लाइट हुई लेट
आंधी-तूफान के कारण हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं। कोलकाता आने-जाने वाली सभी उड़ानों को डेढ़ घंटे के लिए रोक दिया गया था। इस वजह से कई फ्लाइट देरी से पहुंची। इनमें एक फ्लाइट गुजरात की टीम की भी थी, जो राजस्थान के खिलाफ पहला क्वालीफायर खेलने के लिए मुंबई से कोलकाता रवाना हुई थी। गुजरात टाइटंस टीम की फ्लाइट को रविवार शाम पांच बजे कोलकाता पहुंचना था, लेकिन यह फ्लाइट दो घंटे बाद कोलकाता पहुंची। खबरों के अनुसार तूफान की वजह से कोलकाता में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
राजस्थान की फ्लाइट में हुई टर्बुलेंस
राजस्थान रॉयल्स ने भी कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि उनके लिए ये सफर अच्छा नहीं रहा। कोलकाता पहुंचते के दौरान राजस्थान रॉयल्स की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुई। इस वजह से विमान में मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ डर गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। कुछ खिलाड़ी इस दौरान हल्ला बोल के नारे लगाते भी दिखाई दिए। आखिरी में टीम मैनेजर रोमी भिंडर यह कहते हुए नजर आए कि एयरलाइंस से भरोसा उठ गया। 

IPL 2022 Rajasthan Royals mumbai to Kolkata flight in severe turbulence watch video
राजस्थान के खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed