फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith two years ban over can again captain australia cricket team

स्टीव स्मिथ फिर से बन सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, खत्म हुआ दो साल का प्रतिबंध

Mon, 30 Mar 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Mar 2020 07:56 AM IST
सार

  • गेंद से छेड़छाड़ के बाद 2018 में लगा पर प्रतिबंध
  • तत्काल ऑस्ट्रेलियाई टीम की फिर से कमान मिलने की संभावना कम  

विज्ञापन
Steve Smith two years ban over can again captain australia cricket team
steve smith - फोटो : File

विस्तार

स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगा दो साल का प्रतिबंध भी रविवार को खत्म हो गया। अब वह फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने के योग्य हो गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं। दक्षिण अफ्रीका के 2018 के दौरे के दौरान केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के चलते स्मिथ पर एक साल जबकि उनकी कप्तानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर वापसी की थी। अब उनकी कप्तानी पर लगा प्रतिबंध भी हट गया। उनके साथ डेविड वॉर्नर (एक साल) और कैमरून बेनक्रॉफ्ट (9 माह) को भी सजा मिली थी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड में सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल में भाग लेना था। लेकिन अभी इसके आयोजन पर चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं और ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड और बांग्लादेश के दौरे पर भी बादल छाए हुए हैं। आईपीएल को भी फिलहाल 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले साल कप्तानी से हटा दिया था। हालांकि क्रिकेट बहाल होने पर स्मिथ की कप्तान बनने की संभावना काफी कम है। टिम पेनी ने टेस्ट कप्तान और आरोन फिंच ने सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।  
विज्ञापन


फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं स्मिथ:
स्मिथ क्रिकेट ब्रेक के दौरान खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके लिए घर में जिम करने के अलावा दस किमी दौड़ लगा रहे हैं और गिटार भी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग नहीं रहा है कि आईपीएल होने वाला है। अगर आईपीएल होता है तो बढ़िया है और अगर नहीं होता तो दुनिया में बहुत चीजें रहेंगी। इसलिए अपना पूरा ध्यान खेल पर लगा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed