फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith spent four days in tears after suffering from one year ban

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद रो-रोकर कमजोर हो गए थे स्मिथ, इन लोगों ने दिया बुरे वक्त में साथ

Tue, 05 Jun 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith spent four days in tears after suffering from one year ban
स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ को बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी गंवानी पड़ी थी, जिसके बाद वह लगातार चार दिनों तक रोए थे। मार्च में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से लौटने के बाद स्मिथ ने बेहद भावनात्मक प्रेस कांफ्रेंस दी थी, जिसके बाद वह काफी छिपे हुए रहने लगे थे। 

विज्ञापन


हालांकि, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक स्मिथ नॉक्स ग्रामर स्कूल में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे। स्मिथ के हवाले से कहा गया, 'ईमानदारी से कहूं तो करीब चार दिन लगातार रोया था। मैं मानसिक रूप से काफी संघर्ष कर रहा था। मैं बहुत भाग्यशाली रहा कि करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिला, जिनसे मैंने बहुत बातें की। जिन लोगों ने मेरा उस समय साथ दिया, आज उन्हीं की बदौलत मैं इतने अच्छे से खड़े होकर आप लोगों से बात कर रहा हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः स्मिथ के आंसू ले आए क्रिकेट जगत में बाढ़, रोहित-डुप्लेसी ने किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि स्मिथ ने मानसिक स्वास्थ्य, चिढ़, गलती करना और अच्छे दोस्तों व परिवार के सदस्यों के बारे में भी बातचीत की, जो चुनौतीपूर्ण समय में आपका साथ देते हैं। बता दें कि स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद इंटरनेशनल व घरेलू क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट में यह मामला सामने आया था, जिसमें पाया गया था कि कुछ कंगारू खिलाड़ियों ने गेंद से छेड़छाड़ की थी।

वॉर्नर और स्मिथ ने लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की थी। स्मिथ ने सिडनी एयरपोर्ट पर भावुक कांफ्रेंस की और उस समय उनके पिता पीछे खड़े हुए थे। वॉर्नर और स्मिथ आगामी ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed