फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cricket react after steve smith press conference

स्मिथ के आंसू ले आए क्रिकेट जगत में बाढ़, रोहित-डुप्लेसी ने किया समर्थन

Thu, 29 Mar 2018 10:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
world cricket react after steve smith press conference
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

बॉल टेंपरिंग मामले पर गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहली बार मीडिया के सामने आए और अपने अपराध को स्वीकारते हुए कहा कि मैं काफी निराश हूं और पूरी जिंदगी इस वाकये को लेकर पछताते रहेंगे। इस दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की फफक-फफक के रो पड़े।

विज्ञापन


इनके इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दुनियाभर के खिलाड़ियों को हिलाकर रख दिया। क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ियों ने इसके बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा कि मुझे लगता है स्मिथ और वॉर्नर को दी गई सजा बहुत अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दिल से उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। मैं एक खिलाड़ी होने के नाते किसी और खिलाड़ी को इस दौर से गुजरते हुए नहीं देखना चाहता हूं।  
विज्ञापन


टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर एक पोस्ट लिखा, 'स्टीव स्मिथ को जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर जिस तरह से ट्रीट किया गया वह बिलकुल भी अच्छा नहीं था और सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिस तरह से स्मिथ भावुक हुए वह मेरे दिमाग में घूम रहा है। खेल की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें कोई इनकार नहीं करता। स्मिथ ने एक गलती की और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। मेरा यहां बैठकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाना अनुचित होगा, लेकिन स्मिथ महान खिलाड़ी हैं और मुझे नहीं लगता कि ये विवाद उन्हें परिभाषित करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और स्मिथ के साथ खेल चुके मिचेल जॉनसन ने लिखा,'केमरन और स्मिथ ने जिस तरह के बयान दिए हैं, उससे उन्हें सीखना होगा और भविष्य में वह बेहतर खिलाड़ी बनेंगे, ऐसा मुझे यकीन है।'
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed