फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या नंबर तीन की जगह चार पर बल्लेबाजी करेंगे विराट कोहली, खुद दिया ये बयान

Sat, 02 Mar 2019 01:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
INDvsAUS: My game does not change from No 3 to No 4, says Virat Kohli

कोई भी कप्तान अपने बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करना चाहता है और प्रतिद्वंद्वी कप्तान विराट कोहली और आरोन फिंच विश्व कप 2019 से पहले कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने के लिए तैयार हैं। भारतीय कप्तान जहां जरूरत पड़ने पर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

INDvsAUS: My game does not change from No 3 to No 4, says Virat Kohli

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने स्पष्ट किया कि टी-20 श्रृंखला में जीत के नायक रहे ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे। हाल में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिए थे कि कोहली विश्व कप में चौथे नंबर पर खेल सकता है और कप्तान ने शुक्रवार को कहा कि यह बड़ा मसला नहीं है।

INDvsAUS: My game does not change from No 3 to No 4, says Virat Kohli

कोहली ने कहा, 'अगर किसी मैच में किसी चरण में या किसी खास मैच से पहले यह टीम की जरूरत है तो मुझे ऐसा करने में खुशी होगी। मैंने बहुत बार नंबर चार पर बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं इस नंबर पर खुद को आजमाना नहीं चाहता हूं क्योंकि मैं पहले भी कई अवसरों पर इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुका हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsAUS: My game does not change from No 3 to No 4, says Virat Kohli
आरोन फिंच

मैक्सवेल ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने के बाद संकेत दिए थे कि वह वन-डे में भी शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उनके कप्तान ने पहले वन-डे की पूर्व संध्या पर इस आक्रामक बल्लेबाज को ऊपरी क्रम में उतारने के संकेत दिए।

विज्ञापन
INDvsAUS: My game does not change from No 3 to No 4, says Virat Kohli
ग्लेन मैक्सवेल

फिंच ने कहा, ‘ग्लेन को नंबर सात के बजाय शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। वह भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नंबर सात पर उतरे थे। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह वन-डे के भी बेहतरीन क्रिकेटर हैं। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि वह किस क्रम में बल्लेबाजी करेगा लेकिन मुझे लगता है कि यह नंबर सात से ऊपर होगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed