{"_id":"5d49a08a8ebc3e6cbf3f5b6e","slug":"west-indies-vs-india-virat-kohli-drop-rohit-sharma-from-third-t20-rahul-chahar-gets-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे टी-20 में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, विराट ने दो भाइयों को दिया प्लेइंग XI में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टी-20 में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, विराट ने दो भाइयों को दिया प्लेइंग XI में मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। सीरीज में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में तीन बड़े बदलाव किए हैं। कई युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है। देखिए अगली स्लाइड...
इस मुकाबले में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। साथ ही रवींद्र जडेजा और खलील अहम भी तीसरे टी-20 में नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने राहुल चाहर को डेब्यू का मौका दिया है। वहीं उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी टीम में शामिल किए गए हैं।
3 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर को तीसरे मैच में भी मौका नहीं मिल पाया है, वहीं रोहित शर्मा की जगह के एल राहुल टीम में शामिल किए गए हैं। अगली स्लाइड में देखिए तीसरे टी-20 में कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग XI...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : social Media
भारत की एकादश: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज की एकादश: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेमरॉन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस और फाबियान एलेन।
विज्ञापन
5 of 5
भारत vs वेस्टइंडीज
- फोटो : ESPN
आपको बता दें कि भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 और दूसरे में 22 रन (डकवर्थ लुइस नियम से) से हराया था। टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज 3-0 से जीतना चाहेगी। भारत विदेशी मैदान पर सिर्फ एक बार ही सीरीज 3-0 से जीत सका है। उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।