{"_id":"5a91bbd14f1c1b3f658b4bd5","slug":"steve-smith-lead-rajasthan-royals-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को बनाया अपनी टीम का 'सुल्तान' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को बनाया अपनी टीम का 'सुल्तान'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। गौरलतब है कि स्मिथ पिछले आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार के आईपीएल नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले स्मिथ 2014 और 2015 में राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।
एक टीवी प्रोग्राम में राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न, क्रिकेट प्रमुख जूबिन बारुचा और टीम के सह-मालिक मनोज बदाले ने स्मिथ को कप्तान बनाने की घोषणा की। इसके बाद स्मिथ का बयान भी सामने आया और उन्होंने कप्तान बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रायल्स में वापसी करके अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि रायल्स की कप्तानी करना और किंग (शेन वार्न) के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेंटर वार्न ने कहा, 'हम रायल्स की तरह का ही आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे। मुझे यकीन है कि यह सत्र रोमांचक होगा और हमें कामयाबी मिलेगी।'
विज्ञापन
आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वह 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेगी।