फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve smith is equally best batsman like virat kohli says australian coach justin langer

विराट कोहली की ही तरह स्टीव स्मिथ भी हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Wed, 07 Aug 2019 06:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Aug 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
Steve smith is equally best batsman like virat kohli says australian coach justin langer
विराट-स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि स्टीव स्मिथ भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में स्मिथ के शतक के बाद लैंगर ने उन्हें कोहली की बराबरी का बल्लेबाज बताया। 

विज्ञापन


कोच ने कहा कि मैंने पिछले सत्र में कहा था कि मैंने जिन्हें देखा उसमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है लेकिन ये (स्मिथ की पारियां) किसी और स्तर की थी। दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज लैंगर ने स्मिथ को टीम के लिए समस्या का समाधान करने वाला बताया जिसे घंटों बल्लेबाजी करना पसंद है। 
विज्ञापन

 

स्पिनर से श्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए स्टीव 

लैंगर ने कहा कि स्मिथ को श्रेय जाता है कि उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत स्पिनर के रूप में की और फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि जब वह (स्मिथ) पहली बार आए तो लेग स्पिनर थे। हमें नहीं लगता कि यह टीम में जगह बना पाएंगे। इसके बाद वह चले गए और फैसला किया मैं लेग स्पिनर नहीं बनना चाहता, मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं। लैंगर ने कहा कि इसके बाद उसने स्वयं को बदला और वह विराट के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। उसे इसका पूरा श्रेय जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed