{"_id":"59c8d8dd4f1c1b0d6c8b547a","slug":"steve-smith-heaped-praised-on-bumrah-and-bhuwneshwar-after-defeat-at-indore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैच हारने के बाद स्टीव स्मिथ ने बुमराह और भुवनेश्वर के लिए कही यह बात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच हारने के बाद स्टीव स्मिथ ने बुमराह और भुवनेश्वर के लिए कही यह बात
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच हारने के बाद इंदौर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की काफी तारीफ की। स्मिथ ने कहा कि वर्तमान में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार वन डे में डेथ ओवरों के दुनिया में सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज है। स्मिथ ने कहा कि इन दोनों की बेहतर गेंदबाजी से हमारे बल्लेबाज अंतिम ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना सके। उल्लेखनीय है कि मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच के शतक की मदद से 38 ओवर में 242 रन बना लिए थे। लेकिन बाद के अंतिम ओवर में कंगारू बल्लेबाज महज 50 रन ही बना सके। ऐसे कम स्कोर की वजह जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार कहे जा सकते हैं। दोनों ने अंतिम ओवरों में काफी किफायती गेंदबाजी की।
विज्ञापन
Trending Videos
गलत ढंग से खेल हमने लगातार विकेट गंवाए
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
स्मिथ ने कहा कि गलत गेंद को गलत ढंग से खेलने की वजह से हमने लगातार विकेट गंवाए और बाद में भुवनेश्वर और बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की। स्लॉग ओवरों में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। धीमे विकेट पर उन्होंने नपी तुली गेंदें फेंकी। हम काफी बेहतर स्थिति में थे। लेकिन हम लोग इसका फायदा नहीं उठा पाए। स्मिथ ने कहा कि हम अभी भी सीरीज में कुछ हासिल कर सकते हैं। बशर्ते इसके लिए हमें दबाव से बाहर आकर क्रिकेट खेलनी होगी। हम अभी यह जानने की कोशिश कर रहे कि हमको क्या करना था और क्या नहीं करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हारने के बाद जीतना काफी कठिन है
ऑस्ट्रेलियाई टीम
स्मिथ ने कहा कि लगातार मिल रही हार के बाद जीतने के लिए टीम को प्रोत्साहित करना वाकई सबसे कठिन कार्य है। हमने पिछले 15 मैचों में 13 मैच गंवाए हैं। हमें इसमें हार मिली है। जबकि दो में परिणाम नहीं निकला है। यह आंकड़ें काफी परेशानी वाले हैं।