फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith has been ruled out of the third Ashes Test at Headingley

एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर 

Tue, 20 Aug 2019 03:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 20 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith has been ruled out of the third Ashes Test at Headingley
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


स्मिथ की जगह टीम में दावेदार मार्नस लबुशायन होंगे, जिन्होंने लॉर्ड्स में स्मिथ की जगह स्थानापन्न बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था। इस दौरान उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। स्मिथ के लीड्स टेस्ट में हिस्सा ना लेने की आशंका पहले से थी क्योंकि उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पहले नेट सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

गौरतलब है कि स्मिथ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें क्रीज छोड़नी पड़ी थी। स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी, जहां हेल्मेट से बचाव की व्यवस्था नहीं थी। स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गए। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

स्मिथ हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे और उन्हें इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा। यह पूर्व कप्तान 92 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुआ।

चोटिल होने के बाद स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर स्थानापन्न बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया था।। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 22 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed