फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith, David Warner could be banned for lifetime explains report

Ball Tampering: स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लग सकता है लाइफ टाइम बैन

Mon, 26 Mar 2018 10:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Steve Smith, David Warner could be banned for lifetime explains report
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर लाइफ टाइम बैन (आजीवन प्रतिबंध) लग सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेंपरिंग) की बात को स्वीकारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


स्मिथ ने स्वीकार किया कि केपटाउन टेस्ट में कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने जो कृत्य किया, उस योजना की जानकारी टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के व्यवहार की संहिता के तहत स्मिथ और वॉर्नर को आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। बता दें कि बॉल टेंपरिंग के कारण स्मिथ पर एक टेस्ट का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के हेड ऑफ इंटीग्रिटी आईएन रॉय और टीम परफॉरमेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर स्मिथ, वॉर्नर, कैमरन बेनक्रॉफ्ट और कोच डैरेन लीमैन से चीटिंग स्कैंडल के संबंध में जांच के तौर पर इंटरव्यू किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस वजह से लग सकता है स्मिथ-वॉर्नर पर प्रतिबंध

Steve Smith, David Warner could be banned for lifetime explains report
स्टीव स्मिथ

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के बाद रॉय उन आरोपों की सिफारिश करेंगे, जिसके बाद एक स्वतंत्र आयुक्त सुनवाई करेंगे और जुर्माना की गंभीरता का फैसला करेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि आचरण आयुक्त के लिए उपलब्ध अधिकतम दंड खेल से आजीवन प्रतिबंध है।

बहरहाल, स्मिथ पर एक टेस्ट का भी बैन लगा है जबकि ओपनर बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। बेनक्रॉफ्ट को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें तीन डीमेरिट पॉइंट दिए गए हैं।

बेनक्रॉफ्ट ने स्वीकार किया कि उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.2.9 का उल्लंघन किया, जिसका संबंध 'क्लॉज 41.3 के तहत गेंद की स्थिति को बदलना है।' आईसीसी मैच रेफरी के अमीरात एलिट  पैनल के एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार किया।

बता दें कि बेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपनी पैंट से सैंडपेपर निकालते हुए देखा गया था। इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था। वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं, बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed