WI Inning
52/1 (4.2 ov)
Jewel Andrew 21(16)*
Shai Hope 20 (11)
IND elected to bowl
{"_id":"5c8e1709bdec2214666d7452","slug":"steve-smith-come-back-for-rajasthan-royals-after-one-year-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स के लिए खुशखबरी, स्टीव स्मिथ की धमाकेदार वापसी को बेताब फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रॉयल्स के लिए खुशखबरी, स्टीव स्मिथ की धमाकेदार वापसी को बेताब फैंस
Sun, 17 Mar 2019 03:14 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और शेन वाटसन
गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध पूरा करने के बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ रविवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल शिविर से जुड़ गए। विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्मिथ से रॉयल्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के ब्रांड दूत शेन वार्न ने कहा कि उन्हें यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की रनों की भूख कम नहीं हुई होगी।
उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'स्मिथ क्रिकेट खेलने को बेताब होगा।उसे इससे प्यार है और वह इसमें माहिर है। स्मिथ और वार्नर दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है।मुझे लगता है कि स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 'दोनों ने दुबई में कोच जस्टिन लैंगर के बुलावे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ समय बिताया। आईपीएल स्मिथ के लिए खास होगा क्योंकि विश्व कप से पहले उन्हें यही टूर्नामेंट खेलना है।
वार्न ने कहा, 'स्मिथ के अनुभव, जुनून और रनों की भूख का टीम को फायदा मिलेगा।मुझे इसमें कोई शक नहीं कि स्मिथ और वार्नर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।' रॉयल्स के खिलाड़ी एश्टोन टर्नर एक अप्रैल तक उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योकि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं।

वार्न ने कहा, 'वह कमाल का खिलाड़ी है। आपने मोहाली में देखा कि वह क्या कर सकता है।हमारी टीम में हमेशा एक या दो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के कारण वह हालांकि पहले तीन मैचों से बाहर रहेंगे।'