{"_id":"bf97bcea-5fb8-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"steve-davis-and-s-ravi-will-ranchi-odi-umpire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची वनडे में स्टीव डेविस व एस रवि होंगे अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची वनडे में स्टीव डेविस व एस रवि होंगे अंपायर
रांची/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा मैच रांची में शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन जेम्स डेविस और भारत के रवि सुंदरम अंपायर की भूमिका निभाएंगे। भारतीय अंपायर एस रवि के करियर का यह पांचवां एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इससे पहले उन्होंने चार वनडे और चार टी20 मैंचों में अंपायरिंग की है।
विज्ञापन
जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में थर्ड अंपायर और टीवी अंपायर भारत के विनीत अनिल कुलकर्णी होंगे जबकि जिम्बाब्वे के एंडू जान पिक्रोफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का यह तीसरा मैच पिक्रोफ्ट के करियर का 75वां मैच होगा जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलिट पैनल के अंपायर स्टीव डेविस के करियर का यह 113वां वनडे होगा।
विज्ञापन