फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से हारते ही टीम इंडिया को मिला था बड़ा सबक, फिर शुरू हुआ मिशन विश्वकप

Sat, 02 Feb 2019 09:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Feb 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Started planning for World Cup after 2017 Champions Trophy final loss against Pakistan:: MSK Prasad

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप इस साल 30 मई से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर भारतीय टीम के प्लान से जुड़ा बड़ा खुलासा एमएसके प्रसाद ने किया है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने बताया कि विश्वकप को लेकर तैयारियां कब से शुरू हो गई थी।

Started planning for World Cup after 2017 Champions Trophy final loss against Pakistan:: MSK Prasad

इस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी टूर्नामेंट में इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ग्रुप स्तर पर हरा दिया था। प्रसाद ने कहा कि हमने हर मैच के बाद टीम की कमियों का विश्लेषण किया और हमने इन कमियों को दूर करने पर काम शुरू कर दिया। हमने टीम कॉम्बिनेशन पर खास तौर पर काम किया।

Started planning for World Cup after 2017 Champions Trophy final loss against Pakistan:: MSK Prasad

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रसाद ने बताया कि चयन समिति ने साल 2017 से ही वर्ल्ड कप की अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी। प्रसाद ने कहा कि योजना पर काम चैंपियन्स ट्रॉफी 2017 के फाइनल के ठीक बाद ही शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Started planning for World Cup after 2017 Champions Trophy final loss against Pakistan:: MSK Prasad

मध्यक्रम अनसुलझा

यहां यह कहना जरूरी होगा की अब भी टीम इंडिया की कुछ समस्याएं हल नहीं हुई हैं, इनमें से सबसे खास है टीम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी। इसमें चौथे क्रम की बल्लेबाजी भी शामिल थी। अंबाती रायडू अपनी लय में पूरी तरह से आए नहीं हैं न ही उनमें वह विश्वास दिख रहा है जिसकी टीम को जरूरत है। इसके अलावा टीम इंडिया को जिस तरह से भारत न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के चौथे मैच में केवल 92 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी उससे टीम मैनेजमेंट सहित चयनकर्ताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Started planning for World Cup after 2017 Champions Trophy final loss against Pakistan:: MSK Prasad
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली
ऐसा है टीम इंडिया का कार्यक्रम

टीम इंडिया 2019 वर्ल्डकप में पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगा। पहला मुकाबला अफ्रीका के साथ साउथैप्टन के हैंपशायर में होगा। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में, 13 जून को न्यूजीलैंड के साथ नॉटिंघम में 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान के साथ मैनचेस्टर में, अफगानिस्तान के खिलाफ साउथैम्प्टन में 22 जून को, 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में, बर्मिंघम में 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ, दो जुलाई को बांग्लादेश के साथ बर्मिंघम में, लीड्स में छह जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed