हुंडई जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार हुंडई कोना किसी कोरियन कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं हाल ही में हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 280 किमी की दूरी तय कर सकती है।
पिछले साल ऑटो एक्सपो में किया था शोकेस
2 of 6
Hyundai Ioniq india charging
हुंडई मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना को आने वाले कुछ महीने में लॉन्च कर सकता है। जिसके बाद वह अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq को भी लॉन्च करेगा। दोनों की कारों की टेस्टिंग जारी है। हुंडई की योजना है पहले वह कोना पर बाजार की प्रतिक्रिया देखेगा, जिसके बाद वह इसे लॉन्च करेगा। हुंडई आयोनिक को पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
आयोनिक में कई नए फीचर
3 of 6
Hyundai Ioniq auto expo india
पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार आयोनिक में हुंडई ने कई नए फीचर दिए हैं, जो किसी हाईब्रिड वैरियंट में नहीं मिलते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और एयरडैम के साथ सपाट सरफेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें नए एलईडी हेडलैंप्स के साथ नई टेल लाइट्स भी दी गई हैं। साथ ही ऑयोनिक में बिल्कुल नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स, कॉपर कलर की कैरेक्टर लाइंस दी गई हैं।
आयोनिक में 28 किलोवॉट की लीथियन ऑयन पॉलीमर बैटरी
वहीं आयोनिक की पॉवर डिलिवरी की बात करें, तो आयोनिक में 28 किलोवॉट की लीथियन ऑयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। ये बैटरियां कार की सीट के नीचे दी गई हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 280 किमी की दूरी तय करती हैं। यह बैटरियां 88 किलोवॉट यानी 120 बीएचपी की पॉवर और 295 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। हुंडई आयोनिक की अधिकतम रफ्तार 165 किमी प्रति घंटा होगी।
6.6 किलोवॉट की ऑनबोर्ड चार्जर
5 of 6
Hyundai Ioniq india interior
वहीं आयोनिक में 6.6 किलोवॉट की ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलेगा, जो मात्र चार घंटे में बैटरी फुल चार्ज कर देगा। इसके अलावा कार के साथ 100 किलोवॉट का चार्जर भी मिलेगा, जो मात्र 23 मिनट में 80 फीसदी बैटरी चार्ज कर देगा। हालांकि कीमतों को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ऑयोनिक की कीमत 20 लाख के आसपास रख सकती है।