{"_id":"622e22c073af2b55e23bd30b","slug":"srilankan-pacer-suranga-lakmal-gets-gaurd-of-honer-in-his-last-test-match-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के सुरंगा लकमल को आखिरी टेस्ट में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, कोच द्रविड़ ने भी दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के सुरंगा लकमल को आखिरी टेस्ट में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, कोच द्रविड़ ने भी दी शुभकामनाएं
Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
सार
सुरंगा लकमल के आखिरी मैच में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। लकमल ने श्रीलंका के लिए 70 टेस्ट में 171 और 86 वनडे में 109 विकेट लिए हैं। अपने आखिरी टेस्ट में उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया।
विज्ञापन
सुरंगा लकमल को बधाई देते विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल का यह आखिरी टेस्ट मैच है। वो पहले ही एलान कर चुके हैं कि इस मैच को बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उनके आखिरी मैच में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लकमल ने श्रीलंका के लिए 70 टेस्ट में 171 और 86 वनडे में 109 विकेट लिए हैं। अपने आखिरी टेस्ट में उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी जीत लगभग तय कर ली है।
मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है। श्रीलंका को जीत के लिए 419 रनों की जरूरत है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं।
35 साल की उम्र में लिया संन्यास
सुरंगा लकमल ने 35 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने साल 2009 में भारत के खिलाफ ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लकमल ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं 11 टी-20 मैचों में उन्होंने आठ विकेट चटकाए।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने दी शुभकामनाएं
लकमल के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई में सुरंगा लकमल को शानदार करियर के लिए बधाई दी। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी लकमल को उनके आखिरी मैच में शुभकामनाएं दी।
तीन दिन में ही खत्म हो सकता है मैच
यह टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म हो सकता है। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 419 रनों की जरूरत है और भारत को जीत हासिल करने के लिए नौ विकेट चटकाने होंगे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी में भारत ने 252 रन बनाए थे। अय्यर ने 92 और पंत ने 39 रन की पारी खेली थी। वहीं एंबुलडेनिया और जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट लिए थे।
श्रीलंका ने पहली पारी में 109 रन बनाए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने पांच, शमी और अश्विन ने दो और अक्षर ने एक विकेट लिया। श्रीलंका के लिए मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 और डिकवेला ने 21 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने पंत के 50 और अय्यर के 67 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रवीण जयविक्रमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने चार विकेट लिए, जबकि एंबुलडेनिया को तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है। श्रीलंका को जीत के लिए 419 रनों की जरूरत है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं।
Head Coach Rahul Dravid and former #TeamIndia Captain @imVkohli congratulate Suranga Lakmal as he is all set to bid adieu to international cricket.@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/Vroo0mlQLB
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022