SL vs AUS: वनडे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में नारे लगाने लगे श्रीलंकाई फैन, भावुक हुए कप्तान फिंच
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पांचवें वनडे मैच के दौरान श्रीलंकाई फैंस ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में नारे लगाने लगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलेक्स कैरी ने नाबाद 45 और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 25 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
A lap of honour by Australia after the ODI series ❤️
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 24, 2022
as the whole Colombo crowd were chanting 'Australia, Australia' as a thank you to the Aussies for touring 🇦🇺🇱🇰#Cricket #Australia #SLvAUS #SriLanka #GlennMaxwell #AaronFinch #DavidWarner #PatCumminspic.twitter.com/bmtVSWqaeU
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था सात दशक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। विदेशी मुद्रा के भंडार में कमी के चलते यहां आयात में समस्या आ रही है। इस देश में जरूरी चीजें जैसे खाना, ईंधन और दवाइयों की कमी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका दौरे से इस देश में विदेशी मुद्रा आई है, जिससे चीजों के आयात में मदद मिलगी। साथ ही श्रीलंका के पर्यटन को आगे बढ़ाने में मदद मिली है, जो इस देश की अर्थव्यवस्था का सबसे अहम हिस्सा है।
ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे से श्रीलंका को जो फायदा हुआ है, उसके लिए श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम का शुक्रिया भी अदा किया। कोलंबो के मैदान पर श्रीलंकाई दर्शक ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया के नार लगाने लगे। कई श्रीलंकाई फैन मैदान में पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुक्रिया अदा किया गया था।
एरोन फिंच ने भी कहा शुक्रिया
ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने समर्थन के लिए श्रीलंकाई फैंस का भी शुक्रिया कहा और इस दौरान वो भावुक हो गए। वनडे सीरीजज जीतने वाली श्रीलंका टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन श्रीलंका जिस तरह खेला उसे उसका श्रेय मिलना चाहिए। वो जीत के हकदार थे। इसके साथ ही फिंच ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर भी संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा "मैं सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, वो सभी शानदार थे।"
अब श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 29 जून से शुरू होगा और दूसरा मैच आठ जुलाई से शुरू होगा।