फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srilanka defeat pakistan last odi match

पाक पर बड़ी जीत के साथ ये रिकॉर्ड भी बना गया श्रीलंका

Mon, 27 Jul 2015 11:12 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
srilanka defeat pakistan last odi match

शनिवार को आखिरी और पांचवे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 165 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। हालांकि इस शानदार जीत के बाद भी श्रीलंका सीरीज पर कब्जा करने में नाकाम रही। पाक ने पांच मैचों की इस सीरीज को 3-2 से जीता।

विज्ञापन


भले ही श्रीलंका ने सीरीज गंवा दी। लेकिन आखिरी मुकाबला श्रीलंका के लिए कुछ रिकॉर्ड लेकर आया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुशल परेरा के शानदार शतक की बदौलत पाक को 4 विकेट खोकर 368 का विशाल स्कोर दिया।
विज्ञापन



इस यादगार पारी में लंकाई टीम की ओर से कुल तीन अर्धशतक लगे और एक शतक। तिलकरत्ने दिलशान (62), कप्तान एंगेलो मैथ्यूज (नाबाद 70) और मिलिंदा सिरीवर्दना (52) ने शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाक की ओर से गेंदबाजों की एक न चली। टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद इरफान, अनवर अली, राहत अली और यासिर शाह ने क्रमश: 73 रन, 71 रन, 74 रन और 73 रन लुटाए।

गेंदबाजी में फेल होने के बाद बल्लेबाजी में भी पाक का दम नहीं दिखा। टीम की ओर सर्वाधिक स्कोर मोहम्मद हफीज ने 37 रन बनाए। पूरी टीम मात्र 37.2 ओवर में 203 रन ही बना सकी।

श्रीलंकाई टीम ने बनाए ये रिकॉर्ड

srilanka defeat pakistan last odi match

श्रीलंकाई टीम का पहला रिकॉर्ड बल्लेबाजी के नाम रहा। टीम के टॉप 6 बल्लेबाजों ने पहली बार वनडे के एक मुकाबले में 25 से ज्यादा रन बनाए। टीम के दोनों ओपनर दिलशान और परेरा के बीच 164 रनों की साझेदारी हुई और दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए।

इस मुकाबले में ही श्रीलंका के ओपनर कुशल परेरा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वर्ष 2014 में वनडे में सभी टीमों की ओर से कुल 79 शतक लगे थे।

लेकिन परेरा ने शतक लगाकर इस साल जुलाई माह में ही सभी टीमों के शतकों की संख्या के आंकड़े को 80 पर पहुंचा दिया। यह रिकॉर्ड अब तक के वनडे कलेंडर का सबसे बढिया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed