आतंक के साये में पाकिस्तान रवाना हुई श्रीलंकाई टीम, सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेलेगी सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले की चेतावनी के बीच मंगलवार को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर रवाना हो गई। अपने सीनियर खिलाड़ियों के मना करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नए और युवा खिलाड़ियों की टीम भेजने का फैसला किया है। साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से कोई भी टीम पाकिस्तान जाने से मना करती रही है।
इस हमले के बाद पिछले दस वर्षों में किसी भी दक्षिण एशियाई देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। यही कारण है कि पाकिस्तान की टीम पिछले एक दशक से अपने सभी घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेल रही है।
हालांकि साल 2017 में श्रीलंका की टीम ने लाहौर में एक टी-20 मैच खेला थे लेकिन उनके अलावा किसी और टीम ने पाकिस्तान जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब एक बार फिर से पाकिस्तान द्वारा पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाने के वादे पर श्रीलंका बोर्ड ने दोबारा से टीम भेजने का फैसला किया है।
Sri Lanka National team left SLC head quarters this morning to embark on their tour to Pakistan.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 24, 2019
Sri Lanka will play a three-match ODI series in Karachi and three T20Is in Lahore. #PAKvSL pic.twitter.com/tiaTSxgpNh
बता दें कि लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज सहित श्रीलंका के 10 सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पहले ही पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर दिया था।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सारे मैच लाहौर और कराची में खेले जाएंगे।
वहीं पाकिस्तान रवाना होने से पहले कप्तान शनाका ने मंगलवार को कहा, ‘मैं वहां पहले भी जा चुका हूं। हमारे लिए वहां जो सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है उससे मैं खुश हूं। मैं पाकिस्तान में अपनी टीम की अगुवाई करने को लेकर खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि हम मजबूत मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने में सफल होंगे।’