फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan Sports Minister stop 9 players leave for India for upcoming ODI series, why

खेल मंत्री ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भारत आने से रोका

Wed, 06 Dec 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Sports Minister stop 9 players leave for India for upcoming ODI series, why
- - फोटो : Asian Mirror

श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयासेकेरा ने आगामी वन-डे सीरीज खेलने आ रहे 9 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भारत आने से रोक दिया। ये खिलाड़ी भारत के लिए रवाना हो रहे थे। ये सभी खिलाड़ी भारत आने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मामले में खेल मंत्री जयासेकेरा का कहना है कि उनकी अनुमति लिए बगैर ही खिलाड़ियों को सीरीज के लिए भारत भेजा जा रहा था। हालांकि बाद में श्रीलंकाई अधिकारियों से काफी देर बातचीत के बाद श्रीलंकाई टीम के उन नौ खिलाड़ियों को भारत आने की मंजूरी दे दी गई, जिन्हें रोका गया था। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- कोहली का एक और 'विराट' मुकाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देश के खेल कानून ने खेल मेंत्री जयासेकेरा की बात को स्पष्ट किया है। कानून के तहत सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों को किसी भी सीरीज के लिए खेल मंत्री की अनुमति मिलनी जरूरी है। अपने एक बयान में जयासेकेरा ने कहा, 'चयनकर्ताओं को एक दिसम्बर को ही टीम का चयन करना लेना चाहिए था, लेकिन वह कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए किए जाने वाले फैसले के कारण अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पाए। इस कारण, टीम के चयन की सूची मेरे पास देरी से पहुंची।'

मुझे खिलाड़ियों से कोई शिकायत नहीं- जयासेकेरा

Sri Lankan Sports Minister stop 9 players leave for India for upcoming ODI series, why
- - फोटो : ThePapare.com

खेल मंत्री ने कहा, 'मैं इतने कम समय में एक टीम को स्वीकृति कैसे दे सकता हूं? यदि आप खेल कानूनों को देखें, तो इसमें पता चलेगा कि टीम के चयन की सूची सीरीज से तीन सप्ताह पहले ही भेजी जानी जरूरी है। वह टीम की सूची खिलाड़ियों के दूसरे देश रवाना होने से केवल चार या पांच घंटे पहले भेज रहे हैं। इसलिए, मुझे खिलाड़ियों को रोकना पड़ा'। 

जयासेकेरा ने कहा, 'मुझे खिलाड़ियों से कोई शिकायत नहीं है। थिसारा परेरा ने मुझे फोन किया था और कहा था कि हम विमान में बैठ चुके हैं, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि यह सही नहीं है। अगर मैं उन्हें ऐसे में जाने की इजाजत देता हूं, तो मैं एक गलत उदाहरण पेश कर रहा हूं'। कुछ माह पहले ही जयासेकेरा ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया था कि वह टीम में शामिल होने से पहले अपना फिटनेस टेस्ट कराएंगे।  

बता दें कि जिन खिलाड़ियों को भारत आने से रोका गया उनमें टीम के कप्तान थिसारा परेरा, उपुल थरंगा, धनुषा गुणाथिलाका, असेला गुणारत्ने, चतुरंगा डि सिल्वा, सचिथ पतिराना, दुशमंथा चमीरा, नुवान प्रदीप और एक अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed