फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan international Ramith Rambukwella arrested after a car accident

सांसद और पूर्व मंत्री के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बेटे ने नशे में ठोकी कार, गए जेल

Fri, 23 Sep 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan international Ramith Rambukwella arrested after a car accident
Demo Pic

देश के बड़े नेताओं में शुमार सांसद और पूर्व मंत्री के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बेटे ने शराब के नशे में अपनी कार ठोक दी। बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस क्रिकेटर ने दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह क्रिकेटर पहले भी अपनी हरकतों के कारण खूब चर्चा में रहा है।

विज्ञापन

 

श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रामिथ रांबुकवेला को बृहस्पतिवार को शराब के नशे में कार चलाने और फिर एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह रही कि इस एक्सीडेंट में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


25 साल के इस ऑलराउंडर को एक्सीडेंट के कारण अगले 48 घंटों के अंदर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उन्हें जमानत मिलने की संभावना है। पिछले 4 दिनों में एक्सीडेंट की ऐसी दूसरी घटना है जब श्रीलंका का कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर किसी न किसी हादसे में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दुनिया के पूर्व नंबर वन वनडे गेंदबाज नुवान कुलसेकरा को एक कार एक्सीडेंट में शामिल होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उस दुर्घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने उनकी गलती नहीं मानते हुए जमानत पर उन्हें रिहा कर भी दिया।

2013 में हवाई जहाज का दरवाजा खोलने लगे थे रामिथ

Sri Lankan international Ramith Rambukwella arrested after a car accident
रामिथ रांबुकवेला पहले ही अपने खराब व्यवहार के कारण चर्चा में रहे हैं। जून 2013 की बात है जब श्रीलंका की ए टीम के साथ बतौर खिलाड़ी इंग्लैंड का दौरा कर रहे थे तो उन्होंने 35000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे ब्रिटिश एयरवेज एयरक्रॉफ्ट के केबिन डोर को खोलने की कोशिश की थी। उनके इस कोशिश के कारण साथी यात्रियों के साथ काफी कहासुनी भी हो गई थी।

रामिथ रांबुकवेला की हालिया विवादित घटना साल के शुरुआत घटी। उन्होंने साल की शुरुआत में इंग्लैंड में श्रीलंका-ए के क्रिकेटर किथुरुवान विथांगे के साथ रात में काफी झगड़ा किया था। इसके कुछ दिन पहले ही उन्हें राष्ट्रीय टीम से दुबारा बुलावा आया था।

इससे पहले वह उस समय अपनी हरकतों का कारण चर्चा में आए जब अंडर-19 टीम के साथ दौरे पर अपने ही साथी खिलाड़ी के साथ झगड़ा कर लिया था।

पिता ने किया बचाव, बैचलर पार्टी से लौट रहा था बेटा

Sri Lankan international Ramith Rambukwella arrested after a car accident
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रामिथ रांबुकवेला एक बड़े राजनीतिक घराले से ताल्लुक रखते हैं, उनसे यह हादसा तब हुआ जब उन्होंने बृहस्पतिवार को एक कंपाउंड वॉल पर अपनी कार ठोक दी, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

हादसे के बाद रामिथ रांबुकवेला के पिता और सांसद केहेलिया रांबुकवेला अपने बेटे का बचाव करते दिखे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने हल्के में कार ठोकी है और वह भी एक पेड़ से, न कि जैसा मीडिया में बताया जा रहा है दीवार से। केहेलिया रांबुकवेला श्रीलंका के बड़े नेता है। वह वर्तमान में देश की संसद के सांसद हैं और पूर्व मंत्री भी रहे हैं।

केहेलिया रांबुकवेला ने कहा, "एक बैचलर पार्टी थी, जहां से वह लौट रहा था। लौटने के दौरान उसने अपनी गाड़ी एक पेड़ से ठोक दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। न ही कोई तीसरा घायल हुआ यहां तक कि सार्वजनिक चीजों को भी नुकसान नहीं हुआ है। उसकी गाड़ी सिर्फ एक पेड़ से टकरा गई थी।"

ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर रामिथ रांबुकवेला ने 40 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18.0 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जबकि 6.71 की इकोनॉमी रेट से 36 विकेट निकाले हैं। उन्होंने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिर से बुलाया गया। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट क्लब के टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed