{"_id":"5991d80d4f1c1b3a388b4aa0","slug":"sri-lankan-cricket-team-will-tour-pakistan-after-2009-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल बाद कोई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
8 साल बाद कोई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
एजेंसी/भाषा
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुआ श्रीलंकाई टीम पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में अपनी टीम पर हुए आतंकवादी हमले के आठ साल बाद पाकिस्तान का क्रिकेट दौरा करने को मंजूरी दे दी। इस हमले के बाद शीर्ष टीमों ने पाकिस्तान का दौरा बंद कर दिया था। श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने सुरक्षा आकलन करने के बाद कहा कि टीम को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये हरी झंडी दे दी गयी है जिसमें से कम से कम एक मैच लाहौर में होगा जहां 2009 में टीम पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें आठ लोगों की जान चली गयी थी।टीम को किसी भी विदेशी दौरे पर भेजने से पहले सरकार की मंजूरी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
सुमतिपाला ने बयान में कहा, ‘‘हमने अपने सुरक्षा विशेषज्ञों को दौरा करने के लिये भेजा और आकलन कराया, जिन्हें चीजें सकारात्मक दिखीं और पूरे देश में चीजों में सुधार हो रहा है विशेषकर लाहौर में, जिसके लिये हरी झंडी दे दी गयी है। ’’
विज्ञापन