फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan cricket team reached Kolkata for Indian tour

घर पर मिली करारी हार का बदला लेने भारत पहुंची श्रीलंकाई टीम, ये है सीरीज का पूरा कार्यक्रम

Thu, 09 Nov 2017 07:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 09 Nov 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan cricket team reached Kolkata for Indian tour
श्रीलंका क्रिकेट टीम
घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ करारी हार का सामना करने के बाद  दिनेश चंदीमल की अगुवाई में श्रीलंका की टीम भारत के छह सप्ताह के दौरे के लिये बुधवार को  कोलकाता पहुंच गई। दौरे की शुरूआत तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जिसका पहला मैच 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत दौरे पर श्रीलंकाई टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
विज्ञापन


श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार से नेट्स पर अभ्यास करेगी जिसके बाद वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 11 नवंबर से शुरू होगा। श्रीलंकाई टीम के स्थानीय मैनेजर ने कहा, ‘‘वे आज विश्राम करेंगे और कल शाम को नेट्स पर अभ्यास करेंगे। ’’ श्रीलंका ने भारत में आखिरी बार 2009 में टेस्ट मैच खेले थे। तीन मैचों की वह श्रृंखला भारत ने 2-0 से अपने नाम की थी। भारत ने इस साल के शुरू में श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों में 3-0 से हराया और फिर वनडे और एक टी-20 मैच में भी क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम ने हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और यूएई में टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीती लेकिन इसके बाद वह वनडे श्रृंखला 0-5 से गंवा बैठी। हालांकि चांदीमल ने ये कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें जीत कालाजादू के जरिए हासिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम इस प्रकार है :
दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करूणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लाहिरू तिरिमाने (उप कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरूवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लखमल, लाहिरू गमागे, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, लक्षण संदाकन, विश्व फर्नांडो, दासुन शनाका और रोशन सिल्वा।

ये है श्रीलंका के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

Sri Lankan cricket team reached Kolkata for Indian tour
भारत की श्रीलंका पर जीत - फोटो : self
अभ्यास मैच 
11-12 नवंबर-       श्रीलंका बनाम बोर्ड प्रेसिडेंट XI कोलकाता 

टेस्ट सीरीज 
16 नवंबर              पहला टेस्ट कोलकाता 
24 नवंबर              दूसरा टेस्ट नागपुर 
02 दिसंबर             तीसरा टेस्ट नई दिल्ली
 
वनडे सीरीज 
पहला वनडे            10 दिसंबर धर्मशाला
दूसरा वनडे            13 दिसंबर मोहाली 
तीसरा वनडे            17 दिसंबर विशाखापट्टनम 

टी-20 सीरीज 
पहला टी-20           20 दिसंबर कटक 
दूसरा टी-20           22 दिसंबर इंदौर 
तीसरा टी-20          24 दिसंबर मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed